Headlines

‘बदसूरत बत्तख खूबसूरत हंस बन गई’, जब रेखा को लेकर कबीर बेदी ने कही थी ये बड़ी बात


बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. वह भले ही अब किसी भी फिल्म में नजर नहीं आती हैं लेकिन फैंस उनकी एक झलक पाने का आज भी बेसब्री से इंतजार करते हैं. रेखा को उनकी फिल्मों के लिए जाना जाता है. लेकिन उनकी निजी जिंदगी के चर्चे भी कम नहीं रहे हैं. वह आज भले ही एक स्टार हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब लोग उन्हें ‘काली और मोटी’ कहकर काम नहीं देते थे और कहते थे कि वो करियर में क्या ही कर पाएंगी.

दरअसल, ये बात हम नहीं बल्कि कबीर बेदी ने बताई थी. उन्होंने बॉलीवुड बबल से एक बार बात की थी और इस दौरान उन्होंने अपने करियर से लेकर फिल्मों और निजी जिंदगी तक के बारे में बात की थी. इसके साथ ही एक्टर ने रेखा को लेकर बताया कि जब उन्होंने करियर की शुरुआत की थी तो लोग उनको नकार दिया करते थे लेकिन फिर एक ऐसा फेज भी आया जब मेकर्स और एक्टर्स की उनके साथ काम करने की लाइन लग गई.

बदसूरत बत्तख खूबसूरत हंस बन गई- कबीर बेदी

इस इंटरव्यू में कबीर बेदी ने रेखा को लेकर कहा था, ‘रेखा भी एक कमाल की दीवा हैं. वह कमाल की एक्ट्रेस हैं और कमाल की एक्ट्रेस से परे. कुछ स्टार्स में ऐसी क्वालिटीज होती है, जिसे आप डिफाइन नहीं कर सकते हो, लेकिन वो स्टार्स हैं.  एक्टर तो बहुत हैं, जो अच्छे-अच्छे हैं लेकिन स्टार कौन बनते हैं. वो ऑरा होता है और वो रेखा में है. मुझे पता है कि कितनी मुश्किलों के साथ रेखा ने अपना करियर शुरू किया.’

यह भी पढ़ें: शादी के बाद क्यों हनीमून पर नहीं जा पाए पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा? किया खुलासा

कबीर बेदी ने आगे बताया था, ‘जब वह मुंबई आई थीं तो कैसे लोगों ने डार्क एक्ट्रेस फैट…और वह उस समय मोटी थीं. क्या करेगी, क्या कर दिखाएगी? और वह बदसूरत बत्तख से खूबसूरत हंस बन गईं. क्योंकि उन्होंने इतनी कमाल की फिल्में दी है. एक फिल्म के बाद दूसरी हिट. उस समय जब हमने खून भरी मांग की तो वह इंडस्ट्री की क्वीन बन चुकी थीं. इसके बाद उन्हें इसके लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला था.’ 

कबीर बेदी को ऑफर हुई थी रेखा संग फिल्म

इतना ही नहीं, कबीर बेदी आगे रेखा को लेकर बताते हैं, ‘मेरे दिल में उनके रिस्पेक्ट है. मुझे याद है, उस समय मैं उनका पड़ोसी हुआ करता था. हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे.’ इसके साथ ही कबीर बेदी ने ये भी बताया था कि वह जब हॉलीवुड में टॉप क्रूज के साथ फिल्म कर रहे थे तो उन्हें रेखा के साथ काम करने का अवसर मिला था. उन्हें ‘खून भरी मांग’ ऑफर हुई थी और उन्होंने रेखा का नाम सुनते ही फट से हां कर दी थी. वह कहते हैं, ‘इतना बवकूफ नहीं हूं कि रेखा के साथ फिल्म ऑफर हो और मैं मना कर दूं.’

यह भी पढ़ें: ‘सूजकर गाल फुटबॉल हो गया था…’, जब ऋषि कपूर ने अश्विन कौशल को जड़े थे 25 थप्पड़, सूज गया था गाल

1988 में आई थी फिल्म ‘खून भरी मांग’

गौरतलब है कि फिल्म ‘खून भरी मांग’ को साल 1988 में रिलीज किया गया था और ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था. इसमें सोनू वालिया, कादर खान, शत्रुघ्न सिन्हा और सत्यजीत पुरी भी अहम किरदार में नजर आए थे. रिपोर्ट्स की मानें तो इस हिट फिल्म का राकेश रोशन ने निर्माण किया था और इसका बजट महज 1.5 करोड़ था. लेकिन इसकी कमाई 6 करोड़ रही थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *