गांव की लड़ाइयां और झगड़े तो आपने खूब देखे होंगे. लेकिन जब गांव की लड़ाई में देसी भौजाइयां शामिल हो जाए तो फिर भौकाल मचना तय है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गांव की दो महिलाएं आपस में एक दूसरे से गुत्थम गुत्था होती दिखाई दे रही है. गांव की इन भौजाइयों ने एक दूसरे का गला पकड़ा हुआ है और बस लांत घूसों की बारिश शुरू ही होने वाली है. लेकिन इस लड़ाई को छुड़ाने के लिए गांव वाले अचानक ऐसा हमला करते हैं कि भौजाइयां दंग रह जाती हैं. वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि हमला तो अचानक हुआ था.
आपस में भिड़ी गांव की भौजाई
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गांव के एक मोहल्ले में दो महिलाएं आपस में बुरी तरह से लड़ती झगड़ती दिखाई दे रही हैं. कभी वो एक दूसरे का गला पकड़ती हैं तो कभी चांटा मारकर प्रहार करने की कोशिश करती हैं. गांव वाले उन्हें छुड़ाने का भरसक प्रयास करते हैं लेकिन दोनों के सिर पर मानों खून सवार हो गया है. ऐसे में एक भौजाई को अचानक WWE का दांव याद आ जाता है और वो पैर फंसाकर दूसरी भाभी को नीचे गिरा देती है.
लड़ाई खत्म कराने की Ninja Technique 🤓🤓🤓 pic.twitter.com/xGqLFII5af
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) April 28, 2026
गांव वालों ने अपनाई निंजा तकनीक
जैसे ही भौजाई नीचे गिरती है गांव वालों को लड़ाई रोकने की निंजा तकनीक याद आ जाती है. भौजाई के गिरते ही गांव वाले दोनों पर सड़क पर पड़ी मिट्टी ऐसे फेंकने लगते हैं जैसे दरिया में लोग एक दूसरे पर पानी उछालते हैं. ऐसे में मिट्टी का अचानक हुआ ये हमला देख गांव की दोनों भौजाइयां जो अब तक कैट फाइट कर रही थीं झगड़ा छोड़कर अलग अलग हो जाती हैं. वीडियो देखकर अब यूजर्स मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल
यूजर्स ने ले लिए मजे
वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…यहां लोग झगड़ा सुलझाने की आड़ में अपनी पुरानी दुश्मनी निकाल रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा…भाभियों की कैट फाइट का मजा ही कुछ और है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन पर कोई पानी डालो, मिट्टी से मेकअप खराब हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स
