Headlines

बिहार में 1000+ पदों पर भर्ती, लैब असिस्टेंट बनने का मौका; जल्दी करें आवेदन


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने लैबोरेटरी असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है.
  • 1000 से अधिक पदों पर नियुक्ति, 18 से 37 वर्ष आयु सीमा.
  • डिप्लोमा/ग्रेजुएशन वालों को ₹25,500-81,100 तक सैलरी मिलेगी.
  • लिखित परीक्षा से होगा चयन, नकारात्मक अंकन का प्रावधान.

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और साइंस बैकग्राउंड रखते हैं, तो आपके लिए यह एक बढ़िया मौका है.बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने लैबोरेटरी असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है.खास बात यह है कि इसमें सैलरी भी अच्छी है और चयन प्रक्रिया भी ज्यादा जटिल नहीं है.इच्छुक उम्मीदवार तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने लैबोरेटरी असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की हैं. इस भर्ती के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा. जानकारी के अनुसार, इस बार 1000 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है.यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे.

उम्र सीमा

उम्र की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी. 

योग्यता क्या होनी चाहिये?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें –INDIAN BANK Vacancy 2026: इंडियन बैंक में ऑफिसर पद पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

सैलरी

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी दी जाएगी. शुरुआती वेतन 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रति माह तक हो सकता है. इसके अलावा सरकारी नौकरी होने की वजह से अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी, जैसे महंगाई भत्ता, मेडिकल सुविधा और अन्य लाभ.इसलिए यह नौकरी न सिर्फ स्थिर है बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाती है.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इस परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव सवाल (MCQs) पूछे जाएंगे.ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी, यानी हर गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. इसलिए परीक्षा देते समय सोच-समझकर जवाब देना जरूरी है.जो उम्मीदवार इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें आगे चयन के लिए बुलाया जाएगा.

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जायें.
  •  रजिस्ट्रेशन करें.
  •  इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  •  जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके उसकाप्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

यह भी पढें – UPSC Recruitment 2026: UPSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, भारत सरकार के मंत्रालय में मिलेगी पोस्टिंग; जानें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *