Headlines

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, ‘मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…’


बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार (02 जुलाई, 2026) को मीडिया से बातचीत के दौरान भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर कहा कि न्यायिक जांच हो रही है, लेकिन कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने कभी भी जातिवाद की राजनीति नहीं की और नहीं आगे करेंगे क्योंकि मैं उनको 25 साल से जानता हूं.

दूसरी ओर अशोक चौधरी ने पूर्व सांसद और बीजेपी के नेता नागमणि पर भी खूब हमला किया. कहा, “वह जिस तरह का बयान दे रहे हैं… उनकी उम्र 75 साल से भी ज्यादा हो गई है… वह भारतीय जनता पार्टी में हैं और अपना पोजीशन बनाने के लिए इस तरह बोल रहे हैं… लेकिन यह सब नहीं चलने वाला है.” 

‘जो दोषी होंगे उस पर कार्रवाई होगी’

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इस घटना (एनकाउंटर) को देखा जाए तो सम्राट चौधरी ने पहले ही कह दिया था कि इसकी न्यायिक जांच होगी और न्यायिक जांच शुरू हो गई है. इस घटना से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान आया था कि वह लड़का (भरत तिवारी) अगर दिमाग का कमजोर है या पागल है तो उसका इलाज करवाया जाएगा. इसके बाद यह घटना हुई, तो किस हालत में एसटीएफ को वहां बुलाया गया, किस तरह से एनकाउंटर हुआ, सारी चीजों की जांच हो रही है. जो दोषी होंगे उस पर कार्रवाई जरूर होगी. 

यह भी पढ़ें- Bankipur Bypoll Election 2026: प्रशांत किशोर लड़ेंगे अपना पहला चुनाव? BJP का गढ़ बांकीपुर सीट फाइनल, ऐलान बाकी

जेडीयू मंत्री ने कहा कि आरजेडी और बीजेपी में भी कुछ लोग हैं जो अगड़ा-पिछड़ा की राजनीति कर रहे हैं, यह कहीं से भी ठीक नहीं है. सम्राट चौधरी को जो लोग बदनाम कर रहे हैं हम वह भी ठीक नहीं मानते हैं. क्योंकि वह बिहार के मुख्यमंत्री हैं और तुरंत उन्होंने न्यायिक जांच का आदेश दिया. इस मामले पर जो लोग राजनीति कर रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है. 

बता दें कि पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नागमणि कुशवाहा ने यह बयान दिया है कि, “भरत तिवारी क्रिमिनल था, पाकिस्तान में हथियार रखे हुए था. उसके घर में तहखाना है, जिसमें हथियार हो सकते हैं. इसकी जांच होनी चाहिए.” इस पर अशोक चौधरी ने उन पर पलटवार किया है.

यह भी पढ़ें- अब मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से जा सकेंगे ISBT, CM सम्राट ने किया उद्घाटन, क्या होगा किराया?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *