Headlines

‘भारतीय सेना आकर हमें…’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है. हालात ऐसे हो गए हैं कि बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना और रेंजर्स इन आंदोलनों को दबाने के लिए बल प्रयोग कर रहे हैं और निहत्थे लोगों पर गोलीबारी की जा रही है. प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही जॉइंट अवामी ऐक्शन कमेटी (JAAC) ने दावा किया है कि सोमवार और मंगलवार के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 30 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. संगठन के मुताबिक सोमवार को 25 लोगों की जान गई, जबकि मंगलवार को 5 और लोगों की मौत हुई.

इस बीच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इन वीडियो में स्थानीय लोग भारतीय सेना से मदद की अपील करते नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में एक महिला कहती दिखाई दे रही है कि पाकिस्तान की सेना और पुलिस ने उनके लोगों को मार दिया है और पूरा कश्मीर खून से भर गया है. महिला ने भारतीय सेना से वहां के लोगों को बचाने की अपील की है. हालांकि इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है. रिपोर्टों के अनुसार, अब इन प्रदर्शनों में ऐसे लोग भी शामिल हो गए हैं जो पहले पाकिस्तान की सेना के साथ जुड़े रहे हैं. बताया जा रहा है कि कई रिटायर्ड सैनिक और अधिकारी भी विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा बने हैं और सुरक्षाबलों की कार्रवाई में घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन

शवों को भी गायब किया जा रहा है

JAAC का कहना है कि गोलीबारी में मारे गए लोगों के शवों को भी गायब किया जा रहा है ताकि मौतों की वास्तविक संख्या सामने न आ सके. संगठन ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. PoK में लगातार बढ़ते विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई के कारण वहां का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. प्रदर्शनकारी पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ खुलकर नाराजगी जता रहे हैं, जबकि दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियां स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही हैं. हालात को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ती जा रही है.

ये भी पढ़ें: ‘ईरान की तबाही आखिरी विकल्प…’, नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *