Headlines

‘भैया ने ही बताया था…’, विराट कोहली के गुरुमंत्र से उन्हें ही कर दिया बोल्ड; प्रिंस यादव ने मैच के बाद बताया


प्रिंस यादव ने एक शानदार गेंद पर विराट कोहली को बोल्ड कर दिया. खुद कोहली उस गेंद से हैरान थे, वह इसे पढ़ ही नहीं पाए और पूरी तरह मिस हुए. कोहली खाता भी नहीं खोल पाए. प्रिंस के लिए ये एक ड्रीम विकेट था, जो उनके सेलिब्रेशन में भी नजर आया. इस तेज गेंदबाज ने गुरुवार को हुए मुकाबले (LSG vs RCB) में कुल 3 विकेट लिए. मैच के बाद प्रिंस ने बताया कि कोहली ने उन्हें पिछले मैच के बाद जो सलाह दी थी, वो काम कर गई.

IPL 2026 में दूसरी बार था जब लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने सामने थी. पिछले मैच में RCB और कल हुए मुकाबले में LSG ने बाजी मारी. ये लखनऊ के लिए करो या मरो मुकाबला था, क्योंकि अब भी टीम अपने सभी मैच जीतकर सिर्फ 14 अंकों तक पहुंच पाएगी. ऐसे में ये जीत लखनऊ के लिए जरुरी थी. विराट कोहली समेत 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने वाले प्रिंस यादव का मानना है कि अब पिछले मैचों के बारे में सोचकर कुछ नहीं होगा, बस जोश के साथ आगे बढ़ना होगा.

विराट कोहली ने प्रिंस यादव से क्या कहा था

प्रिंस यादव ने लखनऊ की जीत के बाद बताया कि पिछले मैच के बाद उनकी विराट कोहली से बात हुई थी. कोहली ने उनसे कहा था कि जब तक गेंद पिच से मूवमेंट ले रही है, तब तक अपनी लेंथ पर कायम रहना. “प्रिंस ने कहा, “आज मैंने वैसा ही किया जैसा कोहली ने उनसे पिछले मैच के बाद कहा था.”

यह भी पढ़ें- मिचेल मार्श ने तोड़ा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड, 9 छक्के और 9 चौकों की मदद से जड़ा तूफानी शतक

प्रिंस ने अपनी मिस फील्ड पर भी बात की, जो उनसे पहली ही गेंद पर हुई थी. उन्होंने कहा, “मैंने मिसफील्ड की बात को जल्द ही भुला दिया और अगली गेंद पर ध्यान दिया.” उन्होंने ये भी कहा कि अब उन मैचों के बारे में कुछ नहीं किया जा सकता जो हो चुके हैं, लेकिन वह इस सीजन को अच्छे तरीके से खत्म करने के बारे में सोचेंगे.”

यह भी पढ़ें- कहां पहुंच गई आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कौन से स्थान पर पहुंचा, जानिए

मिचेल मार्श को मिला POTM

बारिश से प्रभावित इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में 209 रन बनाए थे. मिचेल मार्श ने 56 गेंदों में 9 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 111 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB के मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और मैच को अंतिम ओवर तक ले गए, लेकिन लक्ष्य से 10 रन दूर रह गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *