देशभर में गणेश उत्सव की धूम है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी गणेश उत्सव को लेकर खास तैयारियां देखी जा रही हैं. मुंबई के लालबाग इलाके में गणपति बंदोबस्त के दौरान पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं करने और पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने के मामले में कार्रवाई हुई है.
बताया जा रहा है कि गणपति बंदोबस्त के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ कालाचौकी पुलिस ने FIR दर्ज की है. यह मामला 14 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7:20 बजे चव्हाण मसाले के सामने का है.
दिशा सालियान केस: उद्धव गुट की पहली प्रतिक्रिया, ‘HC का सीधा आदेश है कि…’
FIR के मुताबिक, शिकायतकर्ता शुभांगी बालनाथ शेळके पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और 13 सितंबर की रात से लालबाग गणपति बंदोबस्त में तैनात थीं. 14 सितंबर की सुबह करीब 7:20 बजे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सड़क पर मौजूद लोगों को रास्ते में खड़े नहीं रहने और आगे बढ़ने की हिदायत दे रहे थे. इसी दौरान एक महिला और पुरुष ने पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं किया.
महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता का आरोप
पुलिस का आरोप है कि महिला ने पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया. शिकायत में महिला के हवाले से पुलिस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और गाली-गलौज कर विवाद करने का आरोप लगाया गया है. मौके पर मौजूद महिला पुलिस अधिकारी और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर पुलिस की बात नहीं मानी.
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस
इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कालाचौकी पुलिस स्टेशन पहुंचाया. पूछताछ के दौरान पुरुष की पहचान सचिन शिरथ सूर्यवंशी (32) और महिला की पहचान नम्रता सचिन सूर्यवंशी (33) के रूप में हुई. दोनों का पता कल्याण शहर, ठाणे बताया गया है. कालाचौकी पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 223, 296 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है.
मुंबई में गणेशोत्सव की धूम, राम मंदिर की थीम पर सजा अंधेरीचा राजा का दरबार
