Headlines

‘मेरा तीन बार मिसकैरेज हुआ’, ‘बालिका वधू’ फेम नेहा मर्दा ने बताया- लोगों ने खूब ताने मारे


बालिका वधू की गहना यानी नेहा मर्दा फिलहाल मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने काफी लंबे वक्त से छोटे पर्दे से दूरी बना रखी है.लेकिन, सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. नेहा मर्दा ने 7 अप्रैल 2023 में बेटी को जन्म दिया था.

एक्ट्रेस ने शादी के 12 साल बाद बेटी को जन्म दिया. उनकी प्री-मैच्योर डिलवरी थी, जिसके बाद उनकी बेटी को कुछ दिनों तक NICU में रखा गया था.नेहा ने अपनी बेटी का नाम अनन्या अग्रवाल रखा है.लेकिन, बेटी के जन्म से पहले एक्ट्रेस ने तीन बार मिसचैरेज का दर्द झेला.

नेहा मर्दा का छलका दर्द

इसका जिक्र एक्ट्रेस ने खुद जोश टॉक को दिए इंटरव्यू में किया था.नेहा ने इंटरव्यू में कहा,’जब आप एक महिला होती हैं तो लोग आपके बारे में बात करते हैं.फिर चाहे आप पटना में हो या मुंबई में.पुरुष और महिला के बीच हमेशा महिला के बारे में ही बात होती है.

ये भी पढ़ें:-Neha Marda Birthday: ‘डोली अरमानों की’ उठा घर-घर में छाईं नेहा मर्दा, अब ‘मीत’ से बदल रहीं दुनिया की रीत

अगर लड़की करियर ओरिएंटेड है तो शायद यही मां नहीं बनना चाहती होगी. ये 12 साल की जर्नी है, जिसके बारे में मैंने किसी से बात नहीं की.’नेहा ने आगे कहा,’सब ना मुझे यही कहते थे, अब बहुत हो गया काम-वाम. अब थोड़ा फैमिली पर भी ध्यान दो. अब कब करोगी.

कभी किसी पार्टी में जाती थी तो आंटी ये कहती थीं कि अकेली कब तक आती रहोगी. मुझे लगता था आयुष तो हैं ना मेरे साथ, फिर ये लोग ऐसा क्यों बोल रहे हैं. फिर समझ आया कि ये क्यों बोल रहे हैं.कभी लोग पीछे बोलते थे और कभी मुंह पर बोलते थे कि इसका सारा फोकस करियर पर ही है.

ये भी पढ़ें:-‘शादी के 10 साल हो गए लेकिन बच्चा नहीं हुआ!’, नेहा मर्दा को सहने पड़े थे ताने, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस का अब छलका है दर्द

लोग उल्टी-सीधी बातें किया करते थे. लेकिन, मैंने 12 साल ये बातें किसी को नहीं बोला.मैं तीन बार मिसकैरेज से गुजर चुकी हूं.शादी के तीन साल बाद, छह साल बाद और नौ साल बाद. शादी के 12 साल बाद मैं प्रेग्नेंट हुई तो एक अलग तरह का केयर शुरू हुआ.मैं 34 साल की थी, तब लोग मेरा बहुत ध्यान रखते थे.’

ये भी पढ़ें:-मनोज तिवारी जीते हैं लग्जरी लाइफ, घर में ही बसा रखा है पैन-इंडिया, कश्मीर से लोखंडवाला तक की यहां देखें झलक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *