Headlines

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, इन महिलाओं का बस में नहीं लगेगा किराया


उत्तर प्रदेश की सरकार ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस कैबिनेट के अहम फैसलों में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का प्रस्ताव भी शामिल है. सरकार के मुताबिक इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को करेंगे

इस योजना के लागू होने के बाद प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा के लिए किराया नहीं देना होगा. कैबिनेट बैठक में इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगी है. 

बता दें कि बीजेपी ने साल 2022 के विधानसभा  चुनाव में 60 साल की उम्र की महिलाओं को फ्री बस यात्रा करने की बात की थी. अब कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव पास हो गया है. साल 2011 की जनगणना के अनुसार 81लाख महिलाएं निःशुल्क यात्रा करेंगी. बस में फ्री सफर करने वाली महिलाओं को उम्र को लेकर आधार और वोटर कार्ड दिखाना  होगा.

वहीं इस प्रस्ताव पर यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि 60 साल के ऊपर की महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को स्वीकृति दी गई है, 60 साल से ऊपर की महिलाओं को परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा के लिए अनुमन्य होंगी.

रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को खास तोहफा

कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि करीब एक करोड़ से ऊपर की महिलाओं को लाभ मिलेगा. वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड दिखाकर यात्रा किया जा सकेगा. मंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को सीएम योगी की अध्यक्षता में बड़ा उपहार दिया गया है. इसके साथ ही परिवहन विभाग 250 इलेक्ट्रिक बसों (42 सीटर, 52 सीटर) को 425 की लागत से खरीदेगा इसकी स्वीकृति दी गई है.

रक्षाबंधन पर भी मिलेगा फ्री यात्रा का लाभ

वहीं रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में पहले की तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 26,28,29 अगस्त को (27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक) परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी. 

इथेनॉल के लिए चीनी इस्तेमाल पर उठे सवाल, मिलों ने दिया बड़ा जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *