Headlines

राजस्थान चुनाव: जयपुर में BJP-कांग्रेस प्रत्याशियों का शिक्षा रिपोर्ट कार्ड


राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में पार्षद बनने की दौड़ में उतरे प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता भी चर्चा का विषय बन गई है. राजनीतिक दलों की ओर से मैदान में उतारे गए प्रत्याशियों की पढ़ाई-लिखाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो तस्वीर काफी दिलचस्प नजर आती है. एक तरफ ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने सिर्फ साक्षरता तक पढ़ाई की है, तो दूसरी तरफ उच्च शिक्षित उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

सामने आए आंकड़ों के मुताबिक राजधानी जयपुर में पार्षदों के डेढ़ सौ पद के लिए चुनाव लड़ रहे 32 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने खुद को सिर्फ साक्षर बताया गया है. वहीं करीब 20 प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 8वीं कक्षा तक है. इसके अलावा 53 प्रत्याशी 10वीं पास हैं. यानी पार्षद बनने के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों के बीच शिक्षा का स्तर काफी अलग-अलग है.

सीकर: निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने किए ये वादे, जारी किया ‘नगरीय विकास संकल्प-पत्र’

बड़ी संख्या में उच्च शिक्षा प्राप्त प्रत्याशी

नगर निकाय चुनाव में केवल कम पढ़े-लिखे प्रत्याशी ही नहीं हैं, बल्कि कई उम्मीदवार उच्च शिक्षा हासिल कर चुके हैं. आंकड़ों में MA और MCom जैसी डिग्री हासिल करने वाले करीब 20 प्रत्याशी भी शामिल हैं. ऐसे में इस बार चुनावी मैदान में शिक्षा के लिहाज से काफी विविधता देखने को मिल रही है.

खास बात यह है कि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी अलग-अलग नजर आती है. बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे 9 प्रत्याशियों ने कानून की पढ़ाई की है. यानी इन उम्मीदवारों के पास एलएलबी या कानून से जुड़ी दूसरी शैक्षणिक योग्यता है. वहीं कांग्रेस के खेमे में MA और MCom जैसी उच्च डिग्री रखने वाले 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बताए जा रहे हैं.

साक्षर से लेकर कानून की पढ़ाई करने वालों तक

पार्षद का चुनाव स्थानीय स्तर की राजनीति में प्रवेश का सबसे अहम रास्ता माना जाता है. ऐसे में प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें तो इस चुनाव में हर तरह की तस्वीर सामने आ रही है. कुछ उम्मीदवार जहां प्राथमिक स्तर तक पढ़े हैं, वहीं कई प्रत्याशी पोस्ट ग्रेजुएशन और कानून जैसी उच्च शिक्षा हासिल कर चुके हैं.

चुनाव में शिक्षा का मुद्दा सीधे तौर पर कितना असर डालेगा, यह परिणाम आने के बाद ही साफ होगा. लेकिन प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता के ये आंकड़े जरूर बताते हैं कि स्थानीय राजनीति में अब अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले लोग सक्रिय रूप से सामने आ रहे हैं.

कुल मिलाकर नगर निकाय चुनाव में इस बार 32 साक्षर प्रत्याशियों से लेकर 9 कानून पढ़े भाजपा प्रत्याशियों और कांग्रेस के 20 MA-MCom डिग्रीधारी उम्मीदवारों तक शिक्षा का पूरा दायरा दिखाई दे रहा है. अब मतदाता इनमें से किसे अपना पार्षद चुनते हैं, इसका फैसला चुनाव परिणाम में होगा.

जयपुर में प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता

साक्षर

बीजेपी 14
कांग्रेस 18

5वीं पास

बीजेपी 2
कांग्रेस 0

8वीं पास

बीजेपी 8
कांग्रेस 10

9वीं पास

बीजेपी 4
कांग्रेस 3

सेकेंडरी

बीजेपी 25
कांग्रेस 28

सी. सेकेंडरी

बीजेपी 13
कांग्रेस 20

स्नातक

बीजेपी 18
कांग्रेस 10

बीए

बीजेपी 15
कांग्रेस 13

बीकॉम

बीजेपी 6
कांग्रेस 9

बीएससी

बीजेपी 1
कांग्रेस 0

बीबीए

बीजेपी 0
कांग्रेस 1

बीटेक

बीजेपी 0
कांग्रेस2

बीएड

बीजेपी 1
कांग्रेस 2

एलएलबी

बीजेपी 8
कांग्रेस 1

बीएचएमएस

बीजेपी 0
कांग्रेस 1

एमए

बीजेपी 9
कांग्रेस 12

एमकॉम

बीजेपी 5
कांग्रेस 8

एमएससी

बीजेपी 1
कांग्रेस 0

एमबीए

बीजेपी 2
कांग्रेस 3

एमएड

बीजेपी 0
कांग्रेस 1 

एमफिल

बीजेपी 1
कांग्रेस 0

एलएलएम

बीजेपी 1
कांग्रेस 1

स्नातकोत्तर

बीजेपी 8
कांग्रेस 5

पोस्ट ग्रेजुएट

बीजेपी 1
कांग्रेस 0

बीकॉम पार्ट-II

बीजेपी 1
कांग्रेस 0

सीए

बीजेपी 1
कांग्रेस 0

ऊपर दिए गए यह सारे आंकड़े नामांकन में बताई गई डिटेल्स के आधार पर साझा किए गए हैं. 

कोटा में BJP के बागी का स्कूल सीज करने पर हंगामा, बदले की कार्रवाई का आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *