Headlines

लगता है PSL में ज्यादा बिरयानी खा ली, अपने मोटे पेट को लेकर ट्रोल हुए स्टीव स्मिथ, यूजर्स ने भी लिए मजे


अपनी सधी हुई बल्लेबाजी और फिटनेस के लिए जाने जाने वाले स्टीव स्मिथ इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. और वजह भी ऐसी है जिसे जानकर आप खुद हैरान रह जाएंगे. दरअसल, जिस फिटनेस को लेकर स्टीव स्मिथ हमेशा चर्चा में रहते हैं और सबसे फिट क्रिकेटर की लिस्ट में आते हैं अब वही फिटनेस उनके मजाक की वजह बन गई है. पीएसएल खेलते हुए स्टीव स्मिथ में कुछ बदलाव दिखे हैं जिस पर यूजर्स की जैसे ही नजर गई मानों स्टीव स्मिथ की शामत आ गई. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे लेकर अब लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

PSL में अपने पेट को लेकर ट्रोल हुए स्टीव स्मिथ

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्टीव स्मिथ PSL मैच के दौरान ग्राउंड मीडिया स्टाफ से मुलाकात कर रहे है. इस दौरान कैमरे में उनके शरीर में कुछ बदलाव दिखाई देते हैं जिससे ये साफ मालूम होता है कि स्मिथ का वजन बढ़ गया है और पेट बाहर आ गया है. अब इसी क्लिप को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि पीएसएल खेलने गए हो या बिरयानी खाने, तो कोई कह रहा है कि लगता है स्मिथ को पाकिस्तान के पाय पसंद आ गए हैं.

मुल्तान सुल्तांस का हिस्सा हैं स्टीव स्मिथ

आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ पहली बार PSL खेल रहे हैं, इस दौरान वो मुल्तान सुल्तांस का हिस्सा हैं और शानदार परफॉर्म कर रहे हैं. इतना ही नहीं स्टीव स्मिथ ने PSL में शानदार शतकीय पारी भी खेली है जो उनके फिटनेस को खूब प्रदर्शित कर रही है लेकिन ग्राउंड का कैमरा कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, लगता है ज्यादा बिरयानी खा ली

वीडियो को @ImBanton_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लगता है स्मिथ को पाकिस्तान की बिरयानी ज्यादा ही पसंद आ गई. एक और यूजर ने लिखा…पीएसएल में ज्यादा बिरयानी खा ली क्या स्मिथ भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान खेलने गए हो या पार्टी उड़ाने गए हो स्मिथ.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *