सड़क पर मामूली टक्कर या एक्सीडेंट के बाद अक्सर लोगों के बीच तीखी बहस और झगड़ा देखने को मिलता है. लेकिन मुंबई की एक सड़क पर हुए एक्सीडेंट के बाद कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. यहां एक महिला बाइकर जब एक्सीडेंट के बाद दूसरे ड्राइवर से बहस कर रही थी, तभी एक राहगीर हाथ में फूल लेकर उसके पास पहुंचा और बेहद कूल अंदाज में बोला, “चिल मारो”. इस अजीबोगरीब वाकये का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो को काजल नाम की महिला बाइकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो उनकी बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था. वीडियो के वॉयसओवर में काजल ने बताया कि जब वह एक्सीडेंट के बाद बीच सड़क से अपनी बाइक उठाकर आरोपी ड्राइवर से बहस कर रही थीं, तभी एक अनजान शख्स के इस अचानक किए गए व्यवहार ने उन्हें पूरी तरह हैरान कर दिया.
गुस्से और तनाव के बीच फूल देकर माहौल हल्का करने की कोशिश
क्लिप में देखा जा सकता है कि काजल हादसे के बाद अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए दूसरे वाहन चालक से बात कर रही हैं. इसी बीच एक युवक उनके पास आता है, उन्हें एक फूल थमाता है और शांत होने को कहता है. वह युवक तनाव को कम करने की कोशिश करता नजर आता है. इस गंभीर और गुस्से भरे माहौल के बीच राहगीर का यह बेफिक्र अंदाज काजल को भी एक पल के लिए चौंका देता है.
यह भी पढ़ें: Newborn Baby Viral Video: औलाद को पहली बार गोद में लेते ही कांपे बाप के हाथ, वायरल हो गया वीडियो
सोशल मीडिया पर बंटे यूजर्स, किसी को लगा प्यारा तो किसी ने उठाए सवाल
इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है, लेकिन इस पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. एक तरफ कुछ यूजर्स को युवक का यह अंदाज बेहद प्यारा लगा और उन्होंने झगड़े को शांत कराने की उसकी इस अनोखी कोशिश की तारीफ की.
वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने इस पर शक जताते हुए पूछा कि क्या यह वीडियो सोशल मीडिया व्यूज के लिए जानबूझकर स्क्रिप्टेड तरीके से बनाया गया है. कुछ यूजर्स ने काजल को सावधान रहने की सलाह भी दी और कहा कि किसी तनावपूर्ण स्थिति में एक अनजान शख्स का महिला के पास फूल लेकर आना हमेशा मासूम इरादा नहीं हो सकता.
यह भी पढ़ें: Viral Video: महिंद्रा के ‘काले घोड़े’ के आगे BMW वाले ने जोड़े हाथ, रेस लगाने से किया इनकार
