टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भले ही रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाईं, लेकिन उन्होंने अपनी जर्नी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. शो में उनका गेम प्लान और बेबाक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया. वहीं, शो खत्म होने के बाद जहां बाकी कंटेस्टेंट्स फराह खान की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए, तो शिल्पा ने इस सेलिब्रेशन से दूरी बनाकर अपने शेल्टर होम पहुंचीं.
शिल्पा शिंदे ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
शेल्टर होम में शिल्ला शिंदे पर बेहद धमाकेदार वेलकम हुआ. यहां उन्हें जो प्यार और सम्मान मिला, उसे देखकर शिल्पा काफी इमोशनल हो गईं. शिल्पा शिंदे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके कर्जत स्थित शेल्टर होम लौटने का नजारा दिख रहा है. शेल्टर होम में रहने वाले बुजुर्गों ने शिल्पा का स्वागत फूलों के हार, गुलाब की पंखुड़ियों और प्यार भरे गले लगाकर किया.
मैं ही विनर बन गई हूं…
इस खास पल को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ‘लॉक अप के बाद घर वापस… इतना सारा प्यार और सपोर्ट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही विनर बन गई हूं. दिल से धन्यवाद सभी को.’ शिल्पा की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कई यूजर्स ने उन्हें असली विनर बताया तो कुछ ने कहा कि शिल्पा ने अपनी इंसानियत से सबका दिल जीत लिया है.
परिवार ने घर से निकाला, शेल्टर होम के लिए लिया था शो में हिस्सा
‘लॉक अप सीजन 2’ के दौरान शिल्पा शिंदे ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि वो अनाथ हैं. जब उनके परिवार ने उन्हें अपने घर से बाहर निकाल दिया था, तब से वो अपने कर्जत वाले शेल्टर होम में ही रह रही हैं. शिल्पा ने ये भी बताया था कि वो ‘लॉक अप 2’ में सिर्फ इसलिए आईं ताकि इसकी प्राइज मनी जीतकर अपने शेल्टर होम की मदद कर सकें.
श्रेया कालरा बनीं ‘लॉक अप 2’ की विनर
‘लॉक अप 2’ के ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. श्रेया को एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की नकद राशि मिली. शो में श्रेया की सबसे अच्छी दोस्त रहीं शिल्पा शिंदे ने उनकी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं बेहद खुश हूं. मेरी बेस्टी श्रेया जीत गई, इसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. तुम्हें बहुत-बहुत बधाई स्वीटहार्ट, तुम इसकी पूरी हकदार थीं. तुम्हें चमकते देखकर मेरा दिल गर्व और खुशी से भर गया है.’ शिल्पा इस शो में चौथे नंबर पर रहीं.
ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office: गुरुवार को ‘स्पाइडर मैन’ की कमाई को झटका, ‘धमाल 4’ ने भी तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
