Headlines

सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार…


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • CJI ने अगले सप्ताह विशेष पीठ में सुनवाई सुनिश्चित की।

देश के सर्वोच्च अदालत में मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच के सामने सोमवार (13 जुलाई, 2026) को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को पूरी तरह से हैरान कर दिया. दरअसल, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के सामने एक महिला याचिकाकर्ता, जो अपने केस की पैरवी खुद करने पहुंची थी, वो अपने केस की सुनवाई करवाने के लिए गिड़गिड़ाने लगी, लेकिन सभी तब हैरान हो गए जब महिला ने अपने गले से मंगलसूत्र निकाला और CJI से सुनवाई के लिए गुहार लगाने लगी.

कोर्ट रूम में महिला ने CJI से लगाई गुहार

बार एंड बेंचे के मुताबिक, याचिकाकर्ता महिला ने सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच से गुहार लगाते हुए कहा, ‘माईलॉर्ड, मैं हैदराबाद से आई हूं. एक शब्द हमारा भी सुन लीजिए, माईलॉर्ड. 15 साल से…’ इस बीच सीजेआई ने टोकते हए कहा, ‘मैडम, आपका मामला अगले सोमवार को सुना जाएगा.’ लेकिन महिला ने फिर से गुहार लगाते हुए कहा, ‘नहीं, प्लीज सर. मैं बस एक शब्द कहूंगी. 15 साल से हम जिंदगी नहीं जी रहे हैं. हमारी जिंदगी बर्बाद हो गई है. हमारा पूरा परिवार बर्बाद हो गया है. हम सब मिलकर यह अनुरोध कर रहे हैं, माईलॉर्ड.’

स्पेशल बेंच सुनेगी आपका मामला- CJI

इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ‘अगले सोमवार को आपका केस सुना जाएगा. यह मामला एक विशेष बेंच को सुनना है. आप ऐसा कीजिए, आप मत आइएगा. आप ऑनलाइन पेश हो जाइए. आपको खुद आने की जरूरत नहीं है.’

तभी महिला ने कहा, ‘नहीं सर, हम आएंगे सर. हमारे दिल की जो बात है न सर, आपके दिल को टच होना चाहिए. क्योंकि हम कितनी तकलीफ में है. पूरा परिवार बर्बाद हो गया है, सर. हम बच्चों को खाना तक नहीं दे पा रहे हैं. शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं, सर.’ 

आप यात्रा करने में पैसे बर्बाद न करें- CJI

जस्टिस सूर्यकांत ने इस पर फिर से अपनी बात को दोहराते हुए कहा, ‘केस की सुनवाई के बाद ही फैसला किया जाएगा. सुनवाई के लिए अगले सोमवार की तारीख निर्धारित है, लेकिन मेरा एक सुझाव है आपको कि आप यात्रा करने में पैसे बर्बाद न करें.’ इतना सुनते ही महिला ने फिर से कहा, ‘नहीं, सर, हम आएंगे सर. हमारी जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं है सर.’ हालांकि, सीजेआई ने फिर से कहा कि आप ऑनलाइन सुनवाई में शामिल हो सकती हैं और जब तक आप चाहें, आपकी सुनवाई होगी.

इसके बाद महिला याचिकाकर्ता ने अपने गले से मंगलसूत्र निकालकर सीजेआई से कहा, ‘एक औरत के लिए उसके मंगलसूत्र से बढ़कर कुछ नहीं होता, सर. हमारे गले में अब क्या बचा है, सर.’ तभी महिला की लगातार गुहार पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, ‘अगले हफ्ते एक स्पेशल बेंच होगी. सिर्फ यही मामला बोर्ड के ऊपर उस स्पेशल बेंच के सामने लिस्ट होगा. केस वहीं सुना जाएगा और आपकी पूरी बात भी सुनी जाएगी.’ 

यह भी पढ़ेंः अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *