Headlines

18 सालों से कैसे चल रहा ‘तारक मेहता’? असित मोदी का खुलासा


सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 18 सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है. शो फैंस का फेवरेट शो है. इस शो की कहानी से लेकर कैरेक्टर तक सभी को बहुत पसंद हैं. शो को असित मोदी ने प्रोड्यूस किया है. आइए जानते हैं शो को लेकर क्या बोले असित कुमार मोदी. 

Box Office: स्पाइडर मैन ने छुड़ाए सबके छक्के, ‘जन नायकन’ किया इतना कलेक्शन, ‘धमाल 4’ का शनिवार को ऐसा हाल

शो को लेकर क्या बोले असित मोदी?

असित मोदी ने कहा, ‘जब लोग मुझे कहते हैं कि वो ये शो देखते हुए बड़े हुए हैं. उन्होंने ये शो फैमिली के साथ देखा है और ये शो मुश्किल समय में उनके लिए हंसी का मौका लेकर आया. तो मुझे लगता है कि मैंने सक्सेस से भी ज्यादा बहुत कुछ पा लिया. 18 साल पूरे होना आशर्वाद की तरह है. मैं व्यूअर्स, कास्ट और क्रू और चैनल का का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास बनाए रखा.’

सालों से कैसे चल रहा शो

शो के 18 साल चलने को लेकर आगे असित ने कहा, ‘मुझे लगता है कि शो इतने सालों से चला रहा है इसका कारण है कि शो ने अपना उद्देश्य कभी नहीं छोड़ा. पहले दिन से हम ऐसी स्टोरीज क्रिएट करना चाहते थे जो लोगों के चेहरों पर स्माइल लाए, फैमिली को एक साथ लाए और सोशल मैसेज देना जो लोगों को कनेक्ट करे. हम समय के साथ विकसित हुए, लेकिन हमने हमार कोर वैल्यू, पॉजिटिविट, एक साथ रहना और क्लीन फैमिली एंटरटेनमेंट कभी नहीं बदला. मुझे लगता है कि ईमानदारी ही है जिसने 18 साल तक ऑडियंस को कनेक्ट रखा.’

आगे उन्होंने कहा, ‘हमारे सक्सेस मंत्र हमेशा से सिंपल रहा है कि स्टोरी और कैरेक्टर के साथ सच्चे रहो. हमने कभी भी शो का एसेंस नहीं बदला और हम हर दिन के मोमेंट्स को ढूंढ़ते हैं. हम सोसाटी को ऑब्जर्व करते हैं, समझते हैं और लोग जो एक्सपीरियंस कर रहे हैं उसे पॉजिटिविटी और ह्यूमर के साथ प्रेजेंट करते हैं. ऑडियंस हमारे साथ इमोशन्स और रिलेशनशिप की वजह से बंधी हुई है. वो गोकुलधाम को देखकर को कनेक्शन फील करते हैं’

Box Office: जन नायकन का दसवें दिन तूफान, इन 7 फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ा

शो में हाल ही में स्पाइडर मैन नजर आया. शो में हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे को प्रमोट किया गया. शो में स्पाइडर मैन चंपक चाचा के पैर छूते भी दिखे, इसीलिए स्पाइडर मैन को संस्कारी स्पाइडर मैन कहा गया. शो में हाल ही में गोकुलधाम सोसायटी को रेनोवेट भी किया गया. अब शो में नई सोसायटी नजर आ रही है.

शो की बात करें तो दिलीप जोशी शो में जेठालाल का रोल प्ले कर रहे हैं. वो शो में लीड रोल में हैं. शो में दिशा वकानी दयाबेन के रोल में दिखी थीं. अब वो सालों से शो में नहीं दिखी हैं. शो में मुनमुन दत्ता, श्याम पाठक, अमित भट्ट, तनुज महाशब्दे, सोनालिका जोशी जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं. शो में शैलेश लोढ़ा भी नजर आए थे. लेकिन अब वो शो का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने शो छोड़ दिया है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *