Headlines

Tarot Rashifal 10 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगी बड़ी कामयाबी, मीन को व्यापार में होगा भारी धन लाभ, जानें आज का भाग्यफल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • वृषभ स्वास्थ्य हानि, व्यय और मानसिक उद्वेग से परेशान रह सकते हैं।

Tarot Rashifal: रविवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए साहस और पुरुषार्थ में वृद्धि लेकर आया है, जिससे उन्हें कम समय में अधिक सफलता मिल सकती है. मीन राशि वालों के लिए भी व्यापार में लाभ के प्रबल योग हैं. हालांकि, मेष और धनु राशि के लोगों को अपने परिवार और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी.

प्रसिद्ध टैरो एक्सपर्ट नीतिका शर्मा के कार्ड विश्लेषण से जानें, आज आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं.

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है. आपके घर में जो बड़े बुजुर्ग हैं उनके स्वास्थ्य का फिलहाल, ख्याल रखें. उनकी सेहत थोड़ी नरम रहने वाली है.

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं. आप स्वास्थ्य हानि और शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं. स्थान परिवर्तन का भी योग है. धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. इस राशि के व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी. साथ ही आज आपको कामकाज के सिलसिले में छोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोग यदि कोई प्रॉपर्टी आदि खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. हालांकि, आज दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी. हालांकि, आज विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आना शुरू होगा. ऐसा लगेगा मानो सब कुछ आपको विरुद्ध हों. हालांकि, आज किसी बात को लेकर मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज कोशिश करनी है की दूसरे के मामले में ज्यादा दखल न दें. वरना आपको मानहानि या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है. हालांकि, आज दोपहर बाद तनाव और बढ़ सकता है. गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों के खर्चे कम हो जाएंगे. फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा. हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरुर सफलता मिलेगा. आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभकारी रहने वाला है.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को खानपान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी है. वरना आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं.

कुंंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को फिलहाल, कम समय में अधिक कामयाबी हो सकती है. क्योंकि, इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ हुई रहेगी.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज व्यापार में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होने वाला है. साथ ही आज आपको माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा. साथ ही संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है.

Kal Ka Rashifal 10 May 2026: मेष और सिंह राशि वालों को मिलेगी नई नौकरी, कर्क और धनु का दिन रहेगा खूबसूरत, जानें रविवार का भविष्यफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *