Headlines

महीने के ढाई लाख रुपये कमा रहा छोले कुल्चे वाला, कमाई देख यूजर्स बोले, नौकरी छोड़ो, कुल्चे बेचो- वीडियो वायरल


दिल्ली की गलियों में मिलने वाले छोले कुल्छे का स्वाद तो आपने जरूर चखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सड़क किनारे ठेला लगाने वाला एक छोले कुल्छे वाला महीने में कितनी कमाई कर लेता होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसने लाखों लोगों की सोच बदल दी है. वीडियो में एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर दिल्ली के एक छोले कुल्छे बेचने वाले के साथ पूरा दिन बिताता है ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर उसकी रोज की कमाई कितनी होती है. लेकिन जब दिन खत्म हुआ और हिसाब सामने आया तो सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह गईं. लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि सड़क किनारे छोले कुल्छे बेचकर कोई महीने में लाखों रुपये कमा सकता है.

पूरे दिन में बेच डाली 330 प्लेटें

दरअसल, वायरल वीडियो में इंफ्लुएंसर सुबह से लेकर रात तक छोले कुल्छे वाले के साथ रहता है और उसकी पूरी बिक्री रिकॉर्ड करता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्राहक लगातार ठेले पर आते रहते हैं और कुछ ही मिनटों में प्लेटें खत्म होती जाती हैं. दिन खत्म होने तक छोले कुल्छे वाले ने कुल 330 प्लेटें बेच डालीं. बताया गया कि एक प्लेट की कीमत करीब 40 रुपये थी. इस हिसाब से पूरे दिन की कमाई लगभग 13 हजार रुपये पहुंच गई. यह आंकड़ा सुनकर खुद इंफ्लुएंसर भी हैरान रह गया.

खर्च निकालने के बाद भी बच गए हजारों रुपये

वीडियो में आगे बताया गया कि कुल कमाई में से छोले, मसाले, कुल्छे, गैस और दूसरे खर्चों के साथ-साथ ठेले का भाड़ा भी निकाला गया. लेकिन खर्च हटाने के बाद भी करीब 8500 रुपये की बचत हुई. अगर इसी हिसाब से महीने की कमाई जोड़ी जाए तो यह आंकड़ा करीब 2 लाख 55 हजार रुपये तक पहुंच जाता है. सोशल मीडिया पर लोग अब इस वीडियो को देखकर अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि “इतनी सैलरी तो बड़ी-बड़ी कॉर्पोरेट नौकरियों में भी नहीं मिलती.”

यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “भाई इंजीनियरिंग छोड़कर छोले कुल्छे का ठेला लगा लेते हैं.” दूसरे यूजर ने कहा, “स्ट्रीट फूड बिजनेस को लोग छोटा समझते हैं लेकिन असली पैसा यहीं है.” वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अब मम्मी को बोलूंगा MBA नहीं, CKA यानी Chole Kulche Administration करूंगा.” सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग दिल्ली के स्ट्रीट फूड बिजनेस की कमाई देखकर दंग रह गए हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *