Headlines

हर साल 1.5 लाख रुपए का निवेश 15 साल में आपको कितना बना देगा अमीर? समझें कैलकुलेशन


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बिना जोखिम के सुरक्षित निवेश करने वालों के लिए PPF सर्वोत्तम है।

Benefits of Public Provident Fund: आज के टाइम में आम आदमी के लिए अपने फ्यूचर को सिक्योर करने के लिए इन्वेस्टमेंट करना बेहद जरूरी हो गया है. हालांकि, अभी भी काफी लोगों को यह समझ नहीं आता है कि कहां इन्वेस्टमेंट करना अच्छा होगा. अगर आप भी सुरक्षित इन्वेस्ट के साथ टैक्स बचत और अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह स्कीम लंबे टाइम से इन्वेस्टर्स के बीच भरोसेमंद बचत योजना मानी जाती है.

अगर बात करें PPF की सबसे बड़ी खासियत की तो इसमें सुरक्षा, गांरटीड रिटर्न और टैक्स छूट तीनों का फायदा मिलता है. यह EEE यानी Exempt-Exempt-Exempt कैटेगरी में आता है. इसका साफ मतलब यह है कि इन्वेस्ट की गई रकम, उस पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि यह तीनों पूरी तरह टैक्स फ्री होती हैं.

यह भी पढ़ें –  हाइवे पर सफर करने वाले ध्यान दें: ब्लैकलिस्ट हो सकता आपका FASTag, NHAI ने नियमों में लाई सख्ती

क्या है PPF स्कीम?

PPF एक लंबी अवधि की बचत योजना है, जिसकी लॉक-इन पीरियड 15 साल होता है. इस योजना में सरकार हर तीन महीने में ब्याज दरों की समीक्षा करती है. फिलहाल PPF पर 7.1 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है. इन्वेस्टर्स इस योजना में इन्वेस्ट कर Section 80C के तहत हर साल 1.5 लाख रुपये तक टैक्स कटौती का दावा कर सकते हैं.

जानें हर साल 1.5 लाख इन्वेस्ट करने पर कितना मिलेगा?

अगर कोई व्यक्ति हर साल 1.5 लाख रुपये यानी हर महीने 12,500 रुपये PPF में जमा करता है तो 15 साल बाद उसे बड़ा फंड मिल सकता है.

समझें PPF कैलकुलेशन

  • सालाना इन्वेस्ट – 1 लाख 50 हजार रुपये
  • समय – 15 साल
  • ब्याज दर – 7.1 प्रतिशत सालाना
  • टोटल इन्वेस्ट- 22.5  लाख रुपये
  • अनुमानित ब्याज – 18.18 लाख रुपये
  • मैच्योरिटी राशि- 40.68 लाख रुपये

यानी 15 साल बाद आपका ब्याज आपके मूल इन्वेस्ट का 80 फीसदी से ज्यादा हो सकता है. यह कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा है, जिसमें ब्याज पर भी ब्याज मिलता है.

यह भी पढ़ें – Train News: रोजाना ट्रेन से सफर करने वालों की मौज, ‘सीजन टिकट’ से बचाएं समय और पैसा, जानें पूरी प्रक्रिया

किन लोगों के लिए PPF है बेहतर?

PPF उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो बिना जोखिम के सुरक्षित इन्वेस्ट चाहते हैं. यह खासतौर पर नौकरी करने वाले कर्मचारियों , रिटायरमेंट प्लानिंग करने वालों और बच्चों की पढ़ाई या फ्यूचर के लिए बचत करने वाले माता-पिता के लिए फायदेमंद है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *