Headlines

Aaj ka Vrishabh Rashifal 10 July 2026: व्यापार और नौकरी में रहें सतर्क, खर्च बढ़ेंगे, धैर्य से लें हर फैसला


Aaj ka Vrishabh Rashifal 10 July 2026: आज का राशिफल पढ़ने से पहले दिन का पंचांग जानना शुभ माना जाता है, क्योंकि तिथि, नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति का दैनिक जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 8:17 बजे तक रहेगी, इसके बाद योगिनी एकादशी तिथि प्रारंभ होगी. 

भरणी नक्षत्र दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा, फिर कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. वाशि योग, आनंदादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, धृति योग और शूल योग जैसे संयोग बन रहे हैं. साथ ही मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को भद्र योग का लाभ मिल सकता है. आइए, पंचांग के प्रमुख समय और शुभ संकेतों के साथ जानते हैं.

आज का शुभ समय

लाभ-अमृत चौघड़िया: सुबह 8:15 बजे से 10:15 बजे तक
शुभ चौघड़िया: दोपहर 1:15 बजे से 2:15 बजे तक
राहुकाल: सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक
शुभ दिशा: पश्चिम दिशा

हेल्थ राशिफल

स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. बाहर का भोजन या असंतुलित खान-पान स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. फूड पॉइजनिंग या पेट से जुड़ी समस्या होने की आशंका है, इसलिए घर का बना ताजा और हल्का भोजन करें. पर्याप्त पानी पिएं और आराम का भी ध्यान रखें.

बिजनेस राशिफल

व्यापारियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. बाजार की परिस्थितियों के कारण सप्लाई चेन में रुकावट आने से ऑर्डर प्रभावित हो सकते हैं. कुछ ग्राहक भुगतान में देरी कर सकते हैं, जिससे नकदी प्रवाह पर असर पड़ेगा. किसी बड़े ग्राहक या व्यापारिक साझेदार के फैसले से कारोबार प्रभावित हो सकता है. भावनाओं में आकर कोई व्यावसायिक निर्णय न लें. सभी दस्तावेज, अनुबंध और लेन-देन की अच्छी तरह जांच करें. आज नए निवेश या बड़े विस्तार की योजना टालना बेहतर रहेगा.

जॉब और करियर राशिफल

नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है. सहकर्मियों के साथ निजी बातें या अनावश्यक चर्चा भविष्य में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है. कार्यस्थल की राजनीति और विरोधियों से सावधान रहें. कुछ लोगों को अचानक स्थानांतरण या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. अपने काम पर पूरा ध्यान दें और हर कार्य को पूरी सावधानी से पूरा करें.

लव और फैमिली राशिफल

पारिवारिक जीवन में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी. ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर चिंता या मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने की बजाय संवाद का रास्ता अपनाएं. जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. परिवार के साथ शांतिपूर्ण व्यवहार परिस्थितियों को बेहतर बनाएगा.

फाइनेंस राशिफल

आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं और रुका हुआ पैसा समय पर मिलने में देरी हो सकती है. बजट के अनुसार चलें और जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाए रखें. बड़े वित्तीय फैसले लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

शिक्षा और स्टूडेंट राशिफल

विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना रहे छात्रों को दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देना चाहिए. कुछ मामलों में अपेक्षित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. निराश होने के बजाय अपनी तैयारी जारी रखें. नियमित अभ्यास और धैर्य भविष्य में सफलता दिलाएगा.

भाग्यशाली अंक, रंग और उपाय

भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: ऑफ व्हाइट.
अशुभ अंक: 7.

उपाय:
आज मां दुर्गा को सफेद पुष्प अर्पित करें और “ॐ दुं दुर्गायै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल, दूध या सफेद वस्त्र का दान करें. इससे नकारात्मकता कम होगी, मानसिक शांति मिलेगी और कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होने लगेंगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *