Headlines

गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार (23 जुलाई) को गोरखपुर की जनता को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे. टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर नवनिर्मित सिक्सलेन फ्लाईओवर के समीप आयोजित एक भव्य समारोह में सीएम योगी 813.52 करोड़ रुपये की 4 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 181.77 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. लोकार्पण की जाने वाली परियोजनाओं में सबसे अहम गोरखपुर का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर और फोरलेन सड़क का निर्माण है.

टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी लंबे इस फ्लाईओवर के शुरू होने से संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, बिहार, महराजगंज और नेपाल तक आने-जाने वाले लोगों की यात्रा बेहद सुविधाजनक हो जाएगी. पैडलेगंज चौक से फिराक गोरखपुरी चौक तक के मार्ग को फोरलेन में बदल दिया गया है, जिससे महानगर की आंतरिक रोड कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी.

गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल

साइंस म्यूजियम और महिला छात्रावास का शिलान्यास

मुख्यमंत्री 181.77 करोड़ रुपये की जिन 10 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं. राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत विश्वविद्यालय चौक के समीप साइंस म्यूजियम का निर्माण. यातायात सुगमता के लिए नंदानगर पुलिस चौकी-शमशेर गेट मार्ग पर अंडरपास और सर्विस रोड. महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास का निर्माण. प्राविधिक शिक्षा को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने के लिए राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का निर्माण.

सीएम योगी इन विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

  • टीपीनगर-पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर: (देवरिया बाईपास तिराहा को भी जोड़ते हुए) – लागत 429.49 करोड़ रुपये.
  • पैडलेगंज चौराहे से फिराक गोरखपुरी चौराहा तक: मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण – लागत 277.77 करोड़ रुपये.
  • एमईएस (MES) ऑफिस कॉम्प्लेक्स की शिफ्टिंग: एयरफोर्स स्टेशन परिसर में एयरपोर्ट टर्मिनल विस्तार के लिए – लागत 103.51 करोड़ रुपये.
  • थाना गुलरिहा: 48 क्षमता के हॉस्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण (पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए) – लागत 2.74 करोड़ रुपये.

इन विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

  • मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास का निर्माण: लागत 47.38 करोड़ रुपये.
  • नंदानगर पुलिस चौकी से शमशेर गेट तक: रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर अंडरपास एवं सर्विस रोड – लागत 73.64 करोड़ रुपये.
  • विश्वविद्यालय चौक के समीप: साइंस म्यूजियम का निर्माण – लागत 49.60 करोड़ रुपये.
  • राजकीय महिला पॉलिटेक्निक: टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का निर्माण – लागत 7.06 करोड़ रुपये.
  • राप्तीनगर स्थित डिपो कार्यशाला: टायर शॉप का उच्चीकरण – लागत 2.46 करोड़ रुपये.
  • वार्ड नं. 18 (पवन विहार): सीसी रोड का निर्माण – लागत 49.72 लाख रुपये.
  • वार्ड नं. 20 (लच्छीपुर): सीसी रोड व नाली का निर्माण – लागत 48.99 लाख रुपये.
  • वार्ड नं. 70 (चंद्रशेखर आजाद नगर): सीसी रोड व नाली का निर्माण – लागत 29.56 लाख रुपये.
  • वार्ड नं. 25 (गिरधरगंज): सीसी रोड का निर्माण – लागत 23.46 लाख रुपये.
  • मोहल्ला नंदानगर दरगहिया: सीसी रोड व नाली का निर्माण – लागत 8.09 लाख रुपये.

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *