Headlines

Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो


मां बनना हर लड़की का सपना होता है. जब बच्चा पैदा होता है तब वो पहला आखिरी वक्त होता है जब बच्चे के रोने पर मां हंसती है. लेकिन बच्चा पैदा करना हर महिला के लिए एक जैसा नहीं होता. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला लेबर पैन लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसने बाइक पर ही बच्चे को जन्म दे दिया. ये हैरान करने वाला लेकिन प्यारा सा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई बस यही कह रहा है कि मां और बच्चे को भगवान सलामत रखे.

महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल अस्पताल के दरवाजे पर बाइक लेकर खड़ा है और पीछे बैठी महिला ने एक बच्चे को बाइक पर ही जन्म दे दिया है. तीन से चार नर्सें बाइक के पास खड़ी नवजात को पकड़े हुए है और महिला का पति महिला को गोद में उठाए हुए है. ये हैरान कर देने वाला मामला भारत के बाहर का बताया जा रहा है, जहां ये महिला लेबर पैन के साथ अस्पताल पहुंची थी लेकिन अस्पताल में दाखिल होने से पहले ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया. वीडियो में बच्चे को रोते हुए देखा जा सकता है.

दोनों को सुरक्षित अस्पताल में कराया भर्ती

इन सब के बाद महिला को गोद में उठाकर सुरक्षित अस्पताल में ले जाकर एडमिट कराया गया जैसा कि वीडियो के अगले हिस्से में दिखाई दे रहा है. इस तरह का ये पहला मामला नहीं है जहां इस तरह से किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है. ये प्यारा सा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स अलग अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस

यूजर्स ने मां और बच्चे दोनों के लिए की दुआएं

वीडियो को @surabhi_tiwari_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हों. एक और यूजर ने लिखा…ये बच्चा बड़ा होकर बाइकर ही बनेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मां अपने बच्चे के लिए कहां कहां से गुजर जाती है.

यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *