Headlines

रिया अहीर की होगी बिग बॉस 20 में एंट्री? सलमान खान ने वीडियो में रिवील किया नाम


इंडिया का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. शो को बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगें. हाल ही में सलमान खान ने दो कंटेस्टेंट के मान रिवील कर दिए हैं. हालांकि शो में दोनों की एंट्री का फैसला दर्शकों र पर छोड़ दिया गया है. 

‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो आउट
बता दें, हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘मैं सोच रहा हूं कि इस बार घरवालों के साथ साथ एक वरदान फैंस का भी बनता है. तो इस बार फिर होगा फैंस का फैसला. इनमें से किसको मिलेगा बिग बॉस में जाने का वरदान.. ये आप तय करेंगे.’ सलमान खान ने आगे बताया कि आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकते हैं. 

दर्शकों के वोट से होगा फैसला
सलमान खान ने जिन कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील किए हैं, उसमें ‘बिग बॉस 20’ की पहली कंटेस्टेंट रिया अहीर हैं. वहीं दूसरी कंटेस्टेंट एक्ट्रेस लव गिल हैं, हालांकि, रिया और लव में से किसी एक को ही शो में एंट्री मिलेगी. दोनों में से जिसे भी फैंस के सबसे ज्यादा वोट्स मिलेंगे वो शो का हिस्सा बन सकता है.

ये भी पढ़ेंः ‘हैवान’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, अक्षय का दिखा खौफनाक अवतार, ब्लाइंड बने सैफ की दमदार एक्टिंग

कौन हैं रिया अहीर?
27 साल की रिया अहीर एक मॉडल, एक्ट्रेस और एंटरप्रन्योर हैं. वो जुलाई 2026 में मुंबई में हुएप्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने अकेले खड़े होने के कारण देश भर में चर्चा में आईं और वायरल हो गईं.  

रिया अहीर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, अभी तक आपने सिर्फ मेरी जर्नी देखी है. अब मौका है मेरे साथ जुड़ने का.’ उन्होंने कहा कि जियो हॉटस्टार एप पर जाकर आप उन्हें वोट कर सकते हैं.

 

पंजाबी एक्ट्रेस हैं लव गिल
वहीं, लव गिल की बात करें तो वो एक पंजाबी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने पंजाबी टीवी शो ‘तू पतंग मैं डोर’ में काम किया है. उन्होंने फिल्म ‘कुड़ियां जवान बापू परेशान’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.  वो ‘शक्कर बारे’ और ‘हेटरज’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

रिया अहीर की होगी बिग बॉस 20 में एंट्री? सलमान खान ने वीडियो में रिवील किया नाम

इस दिन से आएगा शो
बता दें, ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर से कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आएगा. दो नामों के बाद अब दर्शक बाकी कंटेस्टेंट को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः Video: राष्ट्रगान सुनते ही भूमि पेडनेकर ने किया ऐसा काम, रेड कार्पेट पर ये नजारा देख फैंस ने किया सलाम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *