इंडिया के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है. शो जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है और शो को लेकर कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ रहे हैं. इनमें टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का नाम भी चर्चा में था. हालांकि, शिवांगी ने इन खबरों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि वो शो का हिस्सा नहीं हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो फेक है.
‘बिग बॉस 20’ में एंट्री की खबरों पर शिवांगी ने किया रिएक्ट
शिवांगी जोशी ने बिग बॉग 20 में एंट्री की खबरों पर रिएक्ट किया है और इसे पूरी तरह से गलत बताया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मुझे पता चला है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गलत तरीके से दावा किया जा रहा है कि मैं बिग बॉस में हिस्सा ले रहा हूं. मैं क्लियर करना चाहती हूं कि मैं बिग बॉस 20 में पार्टीसिपेट नहींकर रही हूं और वो वीडियो पूरी तरह से फेक है.’
ये भी पढ़ेंः ‘टॉक्सिक’ का एडवांस बुकिंग में कहर, इन 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड किए ध्वस्त
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया था कि शिवांगी जोशी ‘बिग बॉस 20’ की कंफर्म कंटेस्टेंट हैं. हालांकि अब एक्ट्रेस ने रूमर्स को खारिज कर दिया है.
इस दिन से शुरू होगा शो
बता दें, सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर आएगा. शो को लेकर काफी बज बना हुआ है.
‘लॉक अप 2’ की रनर-अप रहीं शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में नजर आई थीं, जहां उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. शो के दौरान उनका नाम हर्ष चोपड़ा के साथ भी जोड़ा गया था, हालांकि दोनों ने साफ किया था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. शिवांगी शो की रनर-अप रही थीं, जबकि श्रेया कालरा ने ट्रॉफी अपने नाम की थी. वहीं, फराह खान और रितेश देशमुख ने शो को होस्ट किया था.
ये भी पढ़ेंः ‘ये कोई वक्त है आने का?’ घर लेट पहुंचने पर बिग बी को जया बच्चन से पड़ती है डांट
