टीवी एक्टर अभिषेक कुमार 26 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने मुंबई में शानदार प्री-बर्थडे पार्टी रखी. इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारे शामिल हुए और जमकर धमाल मचाया. निया शर्मा, सुरभि चंदना, फरहाना भट्ट और जन्नत जुबैर समेत कई सेलेब्स ने पार्टी में अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगा दिए. पार्टी की तस्वीरें और सितारों का ग्लैमरस अंदाज अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
अभिषेक कुमार लगे हैंडसम
बर्थडे बॉय अभिषेक कुमार हमेश की तहर काफी हैंडसम लग रहे थे उन्होंने ऑफ व्हाइट ब्लेजर के साथ ब्लैक पैंट पेयर की थी. अभिषेक कुमार ने पैप्स को जमकर पोज भी दिए हैं.
फरहाना भट्ट ने गिराई बिजलिया
फराहाना भट्ट भी पार्टी में चार चांद लगाती नजर आई. उन्होंने ब्लैक कलर की बॉडिकॉन ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी. उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

अंकिता लोखंडे का दिखा स्टाइलिश अवतार
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी पार्टी में शिरकत की. इस दौरान वो स्टाइलिश कॉर्डसेट पहने नजर आईं. कर्ली हेयर्स में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं.
ये भी पढ़ेंः ‘आवारापन 2’ की सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी का जलवा, पत्नी संग छाए इमरान हाशमी
जन्नत जुबैर ने लूटी महफिल
एक्ट्रेस जन्नत जुबैर भी अपने दोस्त अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं. लुक की बात करें तो जन्नत में रेड कलर री मिडी वियर की थी. मिनिमल मेकअप और खुले बालों में जन्नत ने महफिल लूट ली.
निया शर्मा ने बिखेरा जलवा
एक्ट्रेस निया शर्मा पार्टी में हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं. ऑल ब्लैक आउटफिट में वो काफी स्टाइलिश लग रही थी. निया ने पैप्स को पोज भी दिए.
पति संग पहुंची सुरभि चंदना
एक्ट्रेस सुरभि चंदना भी बर्थडे पार्टी में अपने पति संग पहुंची थीं. कपल ने साथ में खूब पोज दिए.

अकांक्षा चमोला का ग्लैमरस लुक
अकांक्षा चमोला भी हमेशा की तरह काफी ग्लैमरस लुक में दिखीं. उन्होंने स्टाइलिश टॉप के साथ डेनिम स्कर्ट कैरी की थी. उनके पैर में चोट भी लगी हुई थी.

अर्जुन बिजलानी भी अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ पार्टी में शामिल हुए. इसके अलावा प्रिंस नरूला, करण वीर मेहरा, विशाल मिश्रा ने भी पार्टी में शिरकत की. अभिषेक कुमार के बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हैं.
ये भी पढ़ेंः शाहरुख खान की ‘किंग’ के डायरेक्टर निकले यश के जबरा फैन, ‘टॉक्सिक’ का फर्स्ट डे का टिकट बुक कराया
