Headlines

‘देश में अब ऐसी कोई जाति नहीं जिसे न मिला हो आरक्षण’, बोले मनोज तिवारी


दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के विरोध और सुधार को लेकर आंदोलन जारी है. इस बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी का बड़ा बयान आया है. मनोज तिवारी का कहन है कि देश में ऐसी कोई जाति नहीं, जिसे आरक्षण का लाभ न मिल रहा हो. सभी को EWS के तहत रिजर्वेशन मिल रहा है.

आरक्षण पर BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “इन लोगों को जितना भ्रम फैलाना है फैलाते रहें. इस देश में अब कोई ऐसी जाति नहीं है जिसको आरक्षण न मिला हो. सभी को EWS का आरक्षण है. इस देश में सभी को आरक्षण मिला है और सभी उसका लाभ ले रहे हैं.”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर हमला बोलते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “खरगे साहब और उनकी पार्टी की जो भारतीय संस्कृति को बर्बाद करने की और उसको नीचे ले जाने की कोशिश है, वो सफल नहीं होने वाली.” दरअसल, बीजेपी सांसद ने कांग्रेस अध्यक्ष पर यह हमला तब बोला जब मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया था कि मोदी सरकार SC, ST और OBC आरक्षण को ‘चोर दरवाजे से खत्म करने की योजना’ पर काम कर रही है.

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल बोले, ‘अगर BJP एक बार यूपी हार जाए तो…’

‘जाति आधारित आरक्षण को खत्म नहीं किया जा सकता’- पासवान

इससे पहले NDA के सहयोगी और केंद्र में मंत्री चिराग पासवान ने कहा था कि जाति-आधारित आरक्षण को खत्म नहीं किया जा सकता क्योंकि यह एक संवैधानिक अधिकार है. उन्होंने यह बात ऐसे समय कही जब विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी पार्टी आरक्षण खत्म करने के लिए संविधान में संशोधन करना चाहती है. चिराग पासवान ने यह सवाल भी रखा था कि क्या आरक्षण कोई ऐसी चीज है जिसे सिर्फ इसलिए खत्म किया जा सकता है क्योंकि कोई ऐसा कहता है? 

रामदास अठावले ने कही थी ‘राजद्रोह’ की बात 

इससे भी पहले NDA के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने इस आंदोलन के विरोध में बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि आरक्षण का विरोध करने वालों या इसे खत्म करने की मांग करने वालों के खिलाफ ‘राजद्रोह’ का मामला दर्ज होना चाहिए था. अठावले का कहना था कि आरक्षण संवैधानिक अधिकार है.

यह भी पढ़ें: क्षत्रिय करणी सेना चीफ राज शेखावत को बड़ी राहत, HC का फैसला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *