दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया है. जिसकी वजह से महँगाई और बढ़ेगी. इसे लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या ये रेट अंधभक्तों के लिए भी बढ़ेंगे या उन्हें डिस्काउंट मिलेगा.
शादाब चौहान ने सीएनजी के बढ़े दामों को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया तंज कसते हुए इसे आम लोगों को लिए रक्षाबंधन का तोहफा बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘रक्षाबंधन का तोहफा? अंधभक्तों के लिए भी रेट बढ़ेंगे या कुछ डिस्काउंट होगा? महंगाई तो अब डायन से डार्लिंग है बीजेपी के लिए.’
सीएनजी की कीमतों में इजाफा
दरअसल दिल्ली व आसपास के शहरों में शुक्रवार को सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है. सीएनजी की कीमतों में 3.89 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई. बीते चार महीनों में ये पांचवीं बार है जब सीएनजी की कीमतें बढ़ाई गई हैं. इससे पहले मई महीने में ही चार बार सीएनजी के दाम बढ़ चुके हैं. नई दरें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं.
शुक्रवार को पब्लिक सेक्टर की कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की ओर से भी बढ़ी कीमतों को लेकर बयान जारी किया गया है. कंपनी ने कहा कि सीएनजी के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा एलएनजी बाहर से आयात किया जाता है. ईरान-अमेरिका में चल रहे संघर्ष की वजह से इसकी कीमतें बढ़ाई गई हैं.
बता दें कि सीएनजी के दाम बढ़ने से आम लोगों पर महँगाई की मार और बढ़ने वाली हैं, इसका सीधा असर सीएनजी से चलने वाले ऑटो, कैब और प्राइवेट चालकों पर पड़ेगा. इससे लोगों की यात्रा और महंगी हो जाएगी. जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. आने वाले समय में इसे लेकर सियासत और तेज हो सकती हैं.
बागपत: ‘अगले दस साल में पूरा विश्व हिंदू हो जाए’, BJP विधायक ने भगवान से की कामना
