Headlines

हरियाणा में बड़ा फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले


हरियाणा सरकार ने मंगलवार (8 सितंबर) को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 16 और हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया. आधिकारिक आदेश के मुताबिक श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव भी नियुक्त किया गया है. महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा अग्निशमन सेवा के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. 

खेल विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव, पर्यटन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा हरियाणा पर्यटन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पार्थ गुप्ता को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव नियुक्त किया गया है.

अमनीत पी कुमार को खेल विभाग का प्रधान सचिव किया नियुक्त

अमनीत पी कुमार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रधान सचिव और खेल विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. जे गणेशन को नागरिक संसाधन सूचना विभाग का आयुक्त एवं सचिव, हरियाणा एआई विकास परियोजना और हरियाणा सतत विकास के लिए स्वच्छ वायु परियोजना संबंधी विशेष इकाई का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर एवं ग्राम योजना विभाग के महानिदेशक एवं सचिव तथा हरियाणा शहरी संपदा के महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है.

अशोक कुमार मीणा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव और विदेशी सहयोग विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है. चंद्र शेखर खरे को हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) का प्रबंध निदेशक और सभी के लिए आवास विभाग का महानिदेशक एवं सचिव नियुक्त किया गया है.

सत्य निकेतन: बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल के बारे में पड़ोसी ने क्या बताया?

IAS-HCS अधिकारियों के तबादले से कई विभागों में बदलाव

एचसीएस अधिकारियों में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सचिव और हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सचिव योगेश कुमार मेहता को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड और हरियाणा राज्य खाद्य आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है. अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) निशु नी नम्रता सिंघल को प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है.

जींद: SIR ने परिवार से मिलाया! एक-दूसरे को देख रो पड़े भाई, क्या कहानी?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *