Headlines

‘बिग बॉस 20’: घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट ये 4 कंटेस्टेंट्स, आम्रपाली और अर्शिफा में जबरदस्त झगड़ा


‘बिग बॉस 20’ रविवार 6 सितंबर से शुरू हुआ. शो में पहले दिन से ही हंगामा हुआ. बिग बॉस ने पहला कैप्टेंसी टास्क दिया. इस टास्क में जमकर बवाल हुआ. गुल्लू, आसिफ और यंग इस सीजन की पहली कैप्टेंसी के पहले तीन दावेदार बनते हैं. सभी काफी खुश दिखते हैं.

ये भी पढ़ें- ओटीटी पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में ‘बिग बॉस 20’ का धमाल, देखें टॉप 10 की लिस्ट

आम्रपाली और अर्शिफा में हुई बहस

इसके अलावा शो में अर्शिफा खान, आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच में जमकर बहस हुई. आम्रपाली ने अर्शिफा को बच्ची कहा था. इसके बाद काफी बवाल हुआ. आम्रपाली ने कहा कि जिस पिक्चर के समय में तू पैदा नहीं हुई उसकी बात कर रही थी. फिर आम्रपाली कहती हैं-यार रील कट रही है. फिर अर्शिफा कहती हैं मेरी रील ऐसे ही कटती है. फिर माही अर्शिफा को समझाती हैं. कहती हैं अगर बच्चा कह भी दिया तो क्या हो गया. फिर अर्शिफा कहती हैं मैं बच्ची नहीं हूं. मैं अडल्ट हूं. फिर इसके बाद अर्शिफा सभी घरवालों को हिप्पोक्रेट्स कह देती हैं. फिर माही उनसे सवाल करती है. और फिर काफी बहस होती है.

ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ का ऐतिहासिक 5वां सोमवार, ‘धुरंधर’ से 85 % ज्यादा की कमाई

इसके बाद बिग बॉस ने गुल्लू, आसिफ और यंग को एक वरदान दिया और पहली बार 2x दरवाजा खोला. बिग बॉस ने बताया कि इस में जिंदगी छीनी भी जा सकती है और वरदान भी मिलते हैं. इस कमरे के दो दरवाजे हैं. फिर आसिफ ने अर्शिफा की लाइफ छीनी, वहीं गुल्लू ने उदिती सिंह की लाइफ छीनी. यंग ने कनिका मान की लाइफ छीनी.

ये कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

इसके बाद नॉमिनेशन शुरू होता है. पहले नॉमिनेशन में घर से बेघर होने के लिए लव गिल, अर्शिफा खान, कनिका मान और उदिती सिंह नॉमिनेट हुए हैं.

शो में काजी गाना भी गाते हैं और घरवालों को खूब एंटरटेन करते हैं. 

बता दें कि अगले एपिसोड में मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच बर्तन धोने और चाय बनाने को लेकर जमकर बवाल होगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *