बिहार में विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. एनडीए में जदयू चार सीटों पर विधानसभा परिषद का चुनाव लड़ सकती है. उम्मीदवारों के नामों पर मंथन जारी है. प्रत्याशियों के नामों को लेकर सहमति बनती दिख रही. इस संबंध में औपचारिक ऐलान जल्द हो सकता है. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर चुनाव होने हैं.
बिहार MLC चुनाव में JDU के संभावित प्रत्याशी
सूत्रों के मुताबिक पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार को प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना है, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पुष्कर आनंद, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दिलीप चौधरी पार्टी प्रत्याशी हो सकते हैं.
आरजेडी की ओर से छह प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जल्द जदयू की ओर से भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है. हालांकि सामने आए नामों में अंतिम समय में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.
शिक्षक निर्वाचन और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की 4-4 सीटें कौन?
इसमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीट शामिल हैं. इनमें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. जबकि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं.
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर कब है चुनाव?
बता दें बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर इस साल नवंबर में चुनाव होने हैं. तारीखों की घोषणा जल्द हो सकती है. मौजूदा एमएलसी का कार्यकाल खत्म होने के करीब होने के कारण राजनीतिक दलों ने सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.
तेजस्वी यादव की लिस्ट पर रोहिणी नाराज! बोलीं- ‘निष्ठावान नेताओं का…’
