यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो शादियां की है. उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका मलिक अक्सर चर्चा में रहती हैं.
अब हाल ही में पायल के नए व्लॉग में बताया की एक बहुत बड़ी गुड न्यूज है. हालांकि उन्होंने कहा कि अभी हम अरमान को नहीं बता रहे हैं.
पायल ने व्लॉग में कहा, ये अभी नहीं बता रहे हैं कि मेरे या कृतिका में से कौन ये गुड न्यूज दे रहा है. लेकिन मैंने एक सरप्राइज मंगाया मेरे और कृतिका दोनों के लिए.
व्लॉग में आगे देखेने को मिला कि पायल ने एक केक ऑर्डर किया था, जिस पर लिखा था, ‘बेबी कमिंग सून.’ इसके बाज पायल से पूछा गया कि गुड न्यूज दे कौन रहा है?
पायल ने कहा, ‘बस कोई आने वाला है. हम अभी रिवील नहीं करेंगे. एक से आने वाला है या दोनों से ये बाद में पता चल जाएगा.’
इसके बाद पायल ने कहा कि अभी तीन महीने नहीं हुए हैं. इसके बाद बता देंगे. व्लॉग में आगे पायल और कृतिका ने केक कट किया.
बता दें, अरमान मलिक 5 बच्चों के पिता हैं. हाल ही में पायल ने चौथे बच्चे को जन्म दिया था.