पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इतिहास रच दिया है. जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक (फिफ्टी) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में रूट ने 9 चौकों की मदद से नाबाद 62 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. यह टेस्ट में उनका 69वां अर्धशतक रहा.
जो रूट बने टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
जो रूट ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. सचिन के नाम टेस्ट में 68 अर्धशतक थे. अब रूट ने 69वां अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. एक्टिव क्रिकेटरों में कोई भी जो रूट के आस-पास नहीं है.
टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में जो रूट 69 फिफ्टी के साथ पहले नंबर पर आ गए हैं. 68 अर्धशतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर इस रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज रहे शिवनारायण चंद्रपॉल 66 अर्धशतक के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. चौथे नंबर पर एलन बॉर्डर और पांचवें नंबर के राहुल द्रविड़ के नाम 63-63 अर्धशतक हैं.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज
1- जो रूट (इंग्लैंड): 69 अर्धशतक
2- सचिन तेंदुलकर (भारत): 68 अर्धशतक
3- शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्ट इंडीज): 66 अर्धशतक
4- एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया): 63 अर्धशतक
5- राहुल द्रविड़ (भारत): 63 अर्धशतक
6- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया): 62 अर्धशतक
7- जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका): 61 अर्धशतक
8- एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड): 57 अर्धशतक
9- महेला जयवर्धने (श्रीलंका): 50 अर्धशतक
10- इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान): 46 अर्धशतक
इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता तीसरा टेस्ट
तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 133 रन ही बना सकी थी. इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 453 रन बनाकर विशाल बढ़त हासिल की. पहली पारी में इंग्लैंड को 320 रनों की मैच विनिंग बढ़त मिली थी. इसके बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 449 रन बना डाले, और इंग्लैंड के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा. इंग्लैंड ने 2 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद भी 8 विकेट से यह टेस्ट मैच जीत लिया. इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज इंग्लैंड ने 3-0 से अपने नाम की.
m
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
