18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन खत्म हो गया है लेकिन इसकी चर्चा अभी तक चल रही है. मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ब्रिक्स में शामिल होने के लिए इंडिया आए थे. उन्होंने अपने इंडिया दौरे की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इस वीडियो की खास बात इसका म्यूजिक है. पीएम अनवर इब्राहिम ने अपने पोस्ट में बॉलीवुड म्यूजिक लगाया है जो चर्चा में बना हुआ है.
बॉलीवुड के फैन हैं पीएम इब्राहिम
पीएम अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर ब्रिक्स समिट की ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने हर पोस्ट के साथ बॉलीवुड गाना पोस्ट किया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जिसमें पीएम मोदी उनका भारत मंडपम में स्वागत कर रहे हैं. इस पोस्ट के साथ तुझे देखा तो ये जाना सनम पोस्ट किया है.
पुतिन के लिए कहा दिल तो पागल है
अनवर इब्राहिम ने पीएम मोदी और पुतिन के साथ फोटोज शेयर की हैं. इसके साथ उन्होंने दिल तो पागल है गाना यूज किया है. इसके अलावा उन्होंने हर दिल जो प्यार करेगा, कंधों से मिलते हैं कंधे, ऐसा देस है मेरा जैसे कई गाने इस्तेमाल किए हैं.
राहुल गांधी से की थ मुलाकात
पीएम अनवर इब्राहिम ने ब्रिक्स समिट के आखिरी दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी. उन्होंने ब्रेकफास्ट मीटिंग की थी.
बता दें सिर्फ मलेशियाई नेता ही ऐसे नहीं थे जिन्होंने कूटनीतिक संदेश देने के लिए संगीत का सहारा लिया. इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो ने भी राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो की यात्रा के दौरान ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म के बॉलीवुड म्यूजिक का इस्तेमाल किया.
ये भी पढ़ें: बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी के PA रहे चंद्रनाथ रथ की मां को दिया टिकट, चला बड़ा दांव
