Headlines

ICC की वनडे रैंकिंग में टॉप पर शुभमन गिल, जानें विराट-रोहित का नंबर


भारतीय क्रिकेट टीम की अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के साथ खेली जाएगी. यह सीरीज 27 सितंबर-3 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के वनडे स्क्वाड में चुने जाने की अटकलें हैं. वैसे तो भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज 1-2 से हारकर आ रही है, लेकिन ICC की ODI रैंकिंग पर नजर डालें तो टॉप-4 में तीन भारतीय मौजूद हैं.

शुभमन गिल दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज हैं, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टॉप-4 में बने हुए हैं. यहां देख लीजिए वनडे रैंकिंग के टॉप-7 बल्लेबाजों में कौन-कौन शामिल है. न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दुनिया के नंबर-2 बल्लेबाज बने हुए हैं.

गिल हैं नंबर-1

शुभमन गिल वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 हैं और उनकी रेटिंग 801 है. न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. कुछ दिन पहले मिचेल को पछाड़ कर ही गिल पहले स्थान पर पहुंचे थे. भारत के विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर हैं. बता दें कि गिल साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वो अब तक 8 पारियों में 561 रन बना चुके हैं, जिनमें एक शतक और पांच फिफ्टी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर आया बहुत बड़ा अपडेट, जानें कहां होगी नीलामी?

टॉप-4 में रोहित-विराट

विराट कोहली और रोहित शर्मा भी वनडे के टॉप-4 बल्लेबाजों में शामिल हैं. बल्लेबाजों में भारतीयों का दबदबा इतना है कि पहले 4 खिलाड़ियों में तीन तो भारतीय ही हैं. विराट अभी तीसरे और रोहित चौथे पायदान पर हैं. ODI की बैटिंग रैंकिंग में श्रेयस अय्यर भारत के चौथे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, जो 12वें स्थान पर हैं. पाकिस्तान के बाबर आजम अभी छठे स्थान पर हैं.

दुनिया के टॉप-7 ODI बल्लेबाज

  1. शुभमन गिल (भारत)
  2. डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)
  3. विराट कोहली (भारत)
  4. रोहित शर्मा (भारत)
  5. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)
  6. बाबर आजम (पाकिस्तान)
  7. जो रूट (इंग्लैंड)

वनडे में भारतीय बल्लेबाजी सिर्फ पांच खिलाड़ियों पर निर्भर करती है. दरअसल टॉप-50 बल्लेबाजों में सिर्फ 5 भारतीय मौजूद हैं, जिनके नाम शुभमन गिल (1), विराट कोहली (3), रोहित शर्मा (4), श्रेयस अय्यर (12) और केएल राहुल (17) हैं. गेंदबाजी की बात करें तो वनडे के टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय मौजूद है, कुलदीप यादव अभी दसवें नंबर पर हैं.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया को मिलेगा नया चीफ सेलेक्टर, अगरकर को हटाएगा BCCI!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *