गाजियाबाद में नकली सप्लीमेंट, हॉर्मोन की दवाई बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. गाजियाबाद पुलिस टीम ने नकली सप्लीमेंट और फूड प्रोडक्ट बिक्री के मामले में 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक औषधियां बरामद की गई हैं. जब्त माल की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है.
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि स्वाट/सर्विलांस टीम ट्रांस हिंडन जोन व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर फर्जी तरीके से सप्लीमेंट, एलोपैथिक औषधियां तैयार कर धोखाधड़ी से अवैध बिक्री करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
सीएम योगी ने बनाया ये प्लान, यूपी में नहीं होगा CJP के कैंपेन्स का असर?
पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों में दिलीप पाण्डेय निवासी ओल्ड सीमापुरी दिल्ली उम्र करीब 39 वर्ष, वीरमान उर्फ रवि निवासी ओल्ड सीमापुरी दिल्ली उम्र करीब 34 वर्ष, रोहित वंशी निवासी जे-86 विजयनगर थाना विजयनगर गाजियाबाद उम्र करीब 35 वर्ष, हन्नी कुलश्रेष्ठ निवासी गली नं0 12 शिवपुरी थाना विजयनगर गाजियाबाद उम्र करीब 30 वर्ष और आर्यन पुत्र सुदेश निवासी सेक्टर 9 थाना विजयनगर गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है.
50 लाख की नकली दवा बरामद
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से फर्जी तरीके से बनाये गये नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक औषधियां (अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये) बरामद हुए. पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने औषधियां व फूड प्रोडक्ट के कच्चे माल, प्रिन्टिंग लेवल्स, प्रिन्टेड मोनो कार्टन्स, खाली प्लास्टिक की शीशियों के क्रय के बारे में कई अहम खुलासे किए हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए सभी आरोपियों ने आपस में सारा काम बांट रखा था. सभी को उनका हिस्सा मिलता था. पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर से बाजारों में बिकने वाले सप्लीमेंट की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
PM मोदी के जन्मदिन पर निकलेगा 500 गाड़ियों का काफिला, काशी से होगी शुरुआत
