Headlines

5 सीटर अल्टो को बना डाला जिप्सी, मिस्त्री की कलाकारी देख यूजर्स ने पीटा सिर


Alto मारूति की एक ऐसी कार जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. इसे पहाड़ों की रानी और लॉर्ड अल्टो जैसे निक नेम भी मिले हुए हैं. इसका छोटा सा इंजन बेहतरीन माइलेज और अच्छी खासी ताकत के लिए जाना जाता है. लेकिन जगह को लेकर लोगों को अक्सर मायूसी रहती है. लेकिन अगर आपसे कहें कि अब बाजार में 7 सीटर अल्टो भी आ चुकी है तो? चौंकिए नहीं, इस कार को कंपनी ने नहीं बल्कि एक जुगाड़ु मिस्त्री ने बना डाला है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पांच सीटर अल्टो को एक मैकेनिक ने जुगाड़ लगाकर 7 सीटर बनाया है और इसके लिए उसने कुल 80 हजार रुपये खर्च कर डाले हैं.

अल्टो को मोडिफाई कर बना दिया जिप्सी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने मारूति की अल्टो कार को 5 से सीधे 7 सीटर बना डाला है जिसकी कल्पना किसी कस्टमर ने तो क्या कंपनी ने भी नहीं की होगी. शख्स ने अल्टो की पीछे की सीटें निकालकर उसमें जिप्सी जैसी सीटें लगा दी है. इतना ही नहीं, शख्स ने अल्टो का पीछे का लुक पूरा एसयूवी वाला कर दिया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो में शख्स कहता है कि अगर आपको भी अपनी कार में यह मॉडिफिकेशन कराना है तो इसके लिए आपको केवल 80 हजार रुपये देने होंगे और आपकी छोटी सी कार को हम 7 सीटर बना देंगे.

क्या ऐसा करना अपराध है?

आपको बता दें कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 52 के तहत आप किसी भी गाड़ी के मूल ढांचे या कंपनी द्वारा तय की गई बैठने की क्षमता को बदल नहीं सकते. ऑल्टो एक 5-सीटर कार के रूप में रजिस्टर्ड होती है. सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, कार निर्माता (Manufacturer) द्वारा दिए गए ओरिजिनल स्पेसिफिकेशन और चेसिस में कोई भी ऐसा बड़ा बदलाव करना अवैध है जो सुरक्षा मानकों से समझौता करता हो. हालांकि वीडियो के लिहाज से लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया 

यूजर्स बोले, कंपनी वाले देखेंगे तो माथा पकड़ लेंगे

वीडियो को sourav_choudhary_0592 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इसे तो पूरी तरह से जिप्सी बना डाला. एक और यूजर ने लिखा…इस तरह के मॉडिफिकेशन से चालान भी मोटा ही बनेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कंपनी वाले यह सब देखेंगे तो अपना माथा पकड़ लेंगे.

यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *