Headlines

टैरो राशिफल 25 सितंबर 2026: सिंह को कई स्रोतों से धन लाभ, कर्क के खुलेंगे तरक्की के रास्ते; जानें 12 राशियों का भाग्य


Tarot Rashifal 25 September 2026: सितंबर महीने का यह शुक्रवार सभी 12 राशियों के लिए बहुआयामी धन लाभ, विरोधियों पर विजय, नए व्यावसायिक संपर्कों और रणनीतिक फैसलों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.

आज सिंह राशि वालों को एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होगा और धनु राशि के जातक अपनी बुद्धि से प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ेंगे, वहीं मकर राशि वालों को किसी भी बड़े फैसले से बचने और वृश्चिक राशि के जातकों को पार्टनरशिप के मामलों में पूरी पारदर्शिता बरतने की सख्त सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष टैरो राशिफल 

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों को आज अपने सभी काम समझदारी और रणनीति से निपटाने की जरूरत है. साथ ही आज आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा. कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे. साथ ही आज परिवार में धन और संपत्ति से जुड़े मामलों पर भ्रम की स्थिति बन सकती है. कमाई के लिहाज से दिन शुभ रहेगा.

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के जीवन में आज अस्थिरता देखने को मिलेगा. जिससे कामों में देरी हो सकती है. अचानक पुराने सहकर्मी से आपकी किसी पुराने सहकर्मी से मुलाकात हो सकती है. जिससे आपको नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद भी काफी ज्यादा रहेगी. आज का दिन आपके लिए विशेष लाभदायक सिद्ध होने वाला है.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन वित्तीय लाभ दिलाने वाला साबित होगा. इस राशि के जो लोग फाइनेंस और ब्याज से संबंधित कार्य करते हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आज आपको पारिवारिक सहयोग से धन लाभ के योग हैं. हालांकि, अचानक किसी बड़े खर्च की संभावना भी है,इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन कहा जा सकता है. क्योंकि, आज आपको धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे सामाजिक कार्यों में जुड़ने और लोगों की मदद करने का मन बनेगा. रिश्तों को मजबूत करने के प्रयास रंग लाएंगे. व्यापार या नौकरी में समय बेहद अनुकूल है.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होने वाला है. आज आप अपने सभी काम बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगे. व्यवसायियों के लिए नई खरीदारी या निवेश का अवसर सामने आ सकता है. एक से अधिक स्रोत से धन लाभ होगा. आज का दिन आपके लिए सकारात्मक साबित होने वाला है. आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातक आज पुराने तरीके से हटकर नया काम करने का सोचेंगे. साथ ही आज आपको अनुभवी लोगों की सलाह से करियर में लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र की कठिनाइयां समाप्त होंगी और आपको आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. समझदारी से किया गया प्रयास लंबे समय तक लाभ दिला सकता है.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज तुला राशि के लोगों को सलाह है कि आज अपने कार्यों को थोड़ा प्राइवेट रखें. नई योजनाओं पर कार्य करने के साथ-साथ अपनी ऊर्जा को बढ़ाने पर भी ध्यान देंगे. आर्थिक मामलों में समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है. परिवारवालों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा.

वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातक आज पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारियों को सलाह है कि अपना ध्यान कामकाज पर ही रखें तो आपको अच्छा परिणाम मिलेगा. धन लाभ के अवसर मिलेंगे और प्रयास सफल होंगे. अपनी बातचीत में पार्दर्शिता बनाकर रखने से रिश्तों और काम दोनों में लाभ देगा.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक, धनु राशि के जातक आज अपनी समझ और बुद्धि के बल पर प्रतिद्वंद्वियों को समझदारी से मात देंगे. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी और विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने से लाभ होगा. आज आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा. आप कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों को आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचने की जरूरत है. विचारों में स्पष्टता की कमी के कारण भ्रम हो सकता है. मनोरंजन और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा. हालांकि, आज अपने दोस्तों की मदद से आपके नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं. आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है.

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों को आज अपने कामकाज से ज्यादा अपने परिवार की सुरक्षा और सुख-सुविधाओं पर ध्यान देने की जरूरत है. भागदौड़ से बचने का प्रयास करेंगे और घर पर रहकर भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे. बात करें आपकी कमाई की तो आज कमाई सामान्य रहेगी. आपको सलाह है कि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोग अपने अधिक समय सोशल मीडिया पर बिताना पसंद करेंगे. साथ ही आज आपको अपने पुराने रिश्तों को मजबूत बनाने का अवसर भी वापस मिलेगा. आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा और नए निवेश से लाभ होगा. निजी और सामाजिक जीवन दोनों ही क्षेत्रों में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे.

26 सितंबर 2026 से 40 दिनों तक महासंयोग, तुला में बुध गोचर से इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, क्या आपकी राशि शामिल है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *