Headlines

आलोचना के बीच ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बंगाल BJP अध्यक्ष, बोले- ‘वे पद्मभूषण के…’


आलोचना के बीच भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को बीजेपी के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य का साथ मिला है. उन्होंने ज्ञानेश कुमार की तारीफ करते हुए, उन्हें पद्म भूषण सम्मान देने की मांग की है. कहा हैकि वह कम से कम इसके हकदार हैं. 

सामिक भट्टाचार्य ने कहा है कि असल बात तो यह है कि कांग्रेस पार्टी खुद भी राहुल गांधी की बातों पर ध्यान नहीं देती है. वे उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं. ज्ञानेश कुमार कम से कम पद्म भूषण सम्मान के हकदार हैं. 

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग इस बात से खुश हैं कि इतने लंबे समय बाद डराने और धमकाने की कोशिशों को दूर रखा गया. हत्या की कोई घटना नहीं हुई. लोगों को असल में वोट डालने का मौका मिला. 

भट्टाचार्य ने कहा कि इसके अलावा सीमावर्ती राज्य होने के बावजूद ज्ञानेश कुमार ने वोटर लिस्ट से बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने की पहल की है. पश्चिम बंगाल के लोगों ने शायद ही कभी ऐसा चुनाव देखा हो. इसलिए पश्चिम बंगाल की आम जनता ज्ञानेश कुमार का पूरा समर्थन करती है. 

क्यों मचा हुआ है बवाल?

दरअसल, पूरा विवाद एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर उठ रहे सवाल पर है. हाल ही इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों पर दो अन्य चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी ने आपत्ति दर्ज की थी. लेकिन उनकी आपत्तियों को नजरंदाज कर फैसले एकतरफा लिए गए. जब से यह खुलासा है, विपक्ष लगातार ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. देशभर में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *