पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में भगवद गीता पाठ कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनकी सरकार ‘गौमाता’ की रक्षा करेगी और साधुओं का अपमान करने वाले लोगों को जेल भेजेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में हवा का रुख बदल गया है.
उन्होंने लोगों से समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ सतर्क रहने का भी आग्रह किया. अधिकारी ने यह भी कहा कि ‘हमें ‘कश्मीर मांगे आजादी’ का नारा लगाने वाले ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के लोगों के खिलाफ एकजुट और सतर्क रहना होगा.’
अधिकारी ने कहा डरने की कोई जरूरत नहीं है
नेताजी इंडोर स्टेडियम में ‘बांगर जागरण मंच’ द्वारा आयोजित भगवद गीता पाठ कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में किसी भी धर्म का पालन करने या उसे बढ़ावा देने में डरने की कोई जरूरत नहीं है.
लोगों से गीता और हनुमान चालीसा बांटने का आग्रह किया
उन्होंने लोगों से “भगवद गीता का पाठ करने और इसे बांटने का आग्रह किया. साथ ही उन्होंने लोगों को बिना किसी झिझक के हनुमान चालीसा बांटने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने लोगों से कहा कि ‘हरे कृष्ण मंत्र का जाप करें, शंख बजाएं डरने की कोई बात नहीं है.’ उन्होंने जोर देकर कहा कि ”हवा का रुख बदल गया है (‘मौसम बदल गया है’).”
यह भी पढ़ें – EC विवाद: TMC-CPM के साथ आने पर बोलीं अग्निमित्रा पॉल – ‘ममता ने खुद को बचाने…’
गौमाता की रक्षा वाली सरकार
इस कार्यक्रम में 11,000 लोगों ने एक साथ भगवद गीता का पाठ किया. उन्होंने कहा, “टीका, शिखा, धोती और तुलसी वाली सरकार आ गई है. ‘गौमाता’ की रक्षा करने वाली सरकार आ गई है.” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार साधुओं का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी.
यह भी पढ़ें- रम्मीकल्चर ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 442 करोड़ की संपत्तियां अटैच
Input By : PTI(भाषा)
