Headlines

BCCI ने न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर की वापसी


BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है. भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेला था और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ ही उनकी वापसी होने जा रही है.

मंगलवार को गुवाहाटी स्थित एसीए स्टेडियम में बीसीसीआई की मीटिंग हुई थी. स्क्वाड को लेकर फैसला उसी मीटिंग में लिया गया था. इस बैठक में अंतरिम चीफ सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा, आरपी सिंह, शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद रहे. इसी मीटिंग में न्यूजीलैंड टूर पर जाने वाली इंडिया ए का स्क्वाड भी चुना गया था. इंडिया ए को न्यूजीलैंड टूर पर तीन मल्टी-डे मैच खेलने हैं. यह सीरीज 24 अक्टूबर से शुरू होगी.

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत का टी20 स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

 

40 दिन तक चलेगा न्यूजीलैंड दौरा

भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा 40 दिन तक चलेगा. यह दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा और सबसे पहला पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वरुण चक्रवर्ती भी वापसी कर रहे होंगे, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे.

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल

22 अक्टूबर – पहला टी20 – क्राइस्टचर्च

24 अक्टूबर – दूसरा टी20 – क्राइस्टचर्च

27 अक्टूबर – तीसरा टी20 – वेलिंगटन

30 अक्टूबर – चौथा टी20 – ऑकलैंड

1 नवंबर – पांचवां टी20 – हैमिल्टन

यह भी पढ़ें:

सबसे ज्यादा बार रन आउट, पहले टी20 में शिमरन हेटमायर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *