Headlines

हाईवे पर उत्पात मचाते भाईयों का खूनी अंत, लहराते हुए ट्रोले में घुसी पल्सर बाइक, तीन की मौत, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर एक बेहद खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. वीडियो में कुछ युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में बाइक से स्टंट करते नजर आते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में ये स्टंट मौत के खेल में बदल जाता है. पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक लहराते हुए ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं, तभी उनका बैलेंस बिगड़ता है और सामने चल रहे ट्रोले में बाइक जा घुसती है. टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

स्टंट के चक्कर में गई जान

वीडियो में देखा जा सकता है कि पल्सर बाइक पर तीन युवक सवार हैं और तेज रफ्तार में हाईवे पर बाइक को इधर-उधर लहरा रहे हैं. ये खतरनाक स्टंट उस समय और भी रिस्की हो जाता है जब वो आगे चल रहे भारी ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं. इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है और सीधा ट्रोले से टकरा जाती है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों भाई थे और तीनों की मौत हो चुकी है.

पीछे चल रही बाइक भी टकराई

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो पीछे चल रही दूसरी बाइक पर सवार युवक बना रहे थे. लेकिन हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला. पीछे आ रही अपाचे बाइक भी ट्रोले से जा टकराई, जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों की पहचान लौर थाना क्षेत्र के बेला निवासियों के रूप में हुई है. हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, गाड़ी तेज चलाना समझदारी नहीं

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन जैसे लोगों की वजह से दूसरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है. एक और यूजर ने लिखा…इस तरह के स्टंट का अंजाम यही होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…गाड़ी तेज चालाना कोई समझदारी नहीं, इसे कोई भी कर सकता है, केवल एक्सीलेटर घुमाना है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Savoy – Minimalist AJAX WooCommerce Theme Saxon – Viral Content Blog & Magazine Marketing WordPress Theme Saxxy – Music Band & Musician Elementor Template Kit Sayahat – Travel Agency Elementor Template kit Scalability Pro - WordPress Plugin Scandi – Furniture Store and Home Decor Shop WooCommerce Theme Schedule Report For Advanced CF7 DB School Management - Education & Learning Management system for WordPress School Time – Modern Education WordPress Theme Schooly – Education & Online Courses Elementor Template Kit