Headlines

प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल


दिल्ली में 15 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि  अगर सरकार चुनावी लोकतंत्र को कमजोर करती रही तो देश में सत्ता परिवर्तन जायज होगा.  हम सब सत्ता परिवर्तन चाहते हैं, इसमें क्या गलत है?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत भूषण के साथ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके भी मौजूद थे. भूषण का कहना था कि आंदोलन का मकसद चुनावी लोकतंत्र की रक्षा करना है. 

भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया

भूषण के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं और उनके समर्थकों की मंशा केवल सरकार की आलोचना करना नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन के नाम पर राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना है. 

पीएम नरेंद्र मोदी का पुराना वीडियो

प्रशांत भूषण के सत्ता परिवर्तन वाले बयान के बीच बीजेपी नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के एक पुराने वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें वे कांग्रेस के खिलाफ बयान दे रहे हैं. वीडियो में पीएम मोदी कह रहे हैं कि ये सिर फेरे नेता कांग्रेस के बेनकाब नेता देश को तबाह करने पर उतार गए हैं. अगर आपको देश का प्रधानमंत्री बनना है तो सबसे पहले देश की जनता के दिलों में जगह बनानी पड़ेगी.

स्मृति ईरानी ने क्या कहा?

स्मृति ईरानी ने कहा कि देश में सरकार बदलने का रास्ता चुनाव है. उन्होंने प्रशांत भूषण के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ किसी व्यक्ति के सत्ता परिवर्तन की मांग करने से करोड़ों भारतीयों के अधिकारों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ईरानी ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार बदलने का फैसला जनता मतदान के जरिए करती है.

किरेन रिजिजू ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रशांत भूषण का एक वीडियो शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा कि अब लड़ाई भारत-विरोधी ताकतों और उन देशभक्त भारतीयों के बीच है, जो भारत की रक्षा करना चाहते हैं. रिजिजू ने वीडियो के आधार पर भूषण के विचारों पर सवाल उठाए.

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रशांत भूषण के कथित ‘खून-खराबे वाली क्रांति’ और सत्ता परिवर्तन से जुड़े बयानों पर आपत्ति जताई. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी सत्ता हासिल करने के लिए देश विरोधी ताकतों से हाथ मिला रही है. ये आरोप भाजपा नेताओं की राजनीतिक प्रतिक्रिया का हिस्सा हैं. इन्हें स्वतंत्र रूप से साबित तथ्य के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *