Headlines

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर बड़ी खबर, फिल्म में कई फीमेल कैरेक्टर्स की एंट्री, पावर गेम होगा और भी खतरनाक


भारत की सबसे आइकोनिक और फैंस की पसंदीदा क्राइम सागा में से एक अब तक के अपने सबसे बड़े चैप्टर के साथ सिनेमाघरों में कदम रख रही है. 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली ‘मिर्जापुर: द मूवी’, इस कल्ट फेनोमेनन को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है, जो एक ऐसे स्केल, इंटेंसिटी और सिनेमाई अनुभव का वादा करती है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.

इस फिल्म में हर किरदार, हर सीन और हर डायलॉग को पहले से कहीं ज्यादा दमदार बनाया गया है. इसमें पुराने आइकोनिक किरदारों के साथ-साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे जो कहानी को और भी गहरा बनाएंगे.

अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग और हाई-स्टेक ड्रामे के साथ, यह फिल्म एक बिल्कुल नए फॉर्मेट में एक जबरदस्त चैप्टर पेश करने का वादा करती है.

ये भी पढ़ें:-Mirzapur The Movie Release Date: ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज डेट कंफर्म, पोस्टर में दिखा वही पुराना मिर्जापुर वाला अंदाज

इंडस्ट्री के सोर्स के मुताबिक, “मिर्जापुर सीरीज ने हमें बीना त्रिपाठी, गोलू और स्वीटी जैसे कई दमदार फीमेल कैरेक्टर्स दिए हैं, जो मेल-डॉमिनेटेड कहानी होने के बावजूद अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे। अब, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के साथ हमें फिल्म में और भी ऐसे नए फीमेल कैरेक्टर्स देखने को मिल सकते हैं.’

इसके अलावा, रिपोर्ट्स बताती हैं कि मिर्जापुरः द मूवी पहले से कहीं ज्यादा बड़ी, डार्क और सिनेमाई होगी. फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, नए किरदार और कुछ पुराने चहेते चेहरों की वापसी की उम्मीद है, जो फ्रैंचाइज़ी के लिए एक रोमांचक नया फेज होगा.

ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द फिल्म’ में मौत को मात देकर लौटेगा ये किरदार, श्रिया पिलगांवकर ने किया खुलासा

आपको बता दें कि ये फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है.  मिर्जापुरः द मूवी वाकई उन बड़ी फिल्मों में से एक है जो कल्ट सीरीज मिर्जापुर को बड़े पर्दे पर लाने वाली है.

बता दें मिर्जापुर सीरीज का पहला सीजन 2016 में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था.अभी तक इस सीरीज के तीन सीजन बन चुके हैं, लेकिन दर्शकों को सबसे ज्यादा पहला सीजन ही पसंद आया था.इसी सीजन से पंकज त्रिपाठी को कालीन भइया और अली फजल को गुड्डू पंडित के रोल में पॉपुलैरिटी मिली थी.

ये भी पढ़ें:-‘शॉकिंग ट्विस्ट-टर्न और डार्क अनुभव…’, ‘मिर्जापुर’ सीरीज से भी खतरनाक होगी फिल्म की कहानी, दिखेगा जबरदस्त एक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *