आपने चाट तो कई तरह की खाई होगी. लेकिन जब बात आती है बनारस की टमाटर चाट की तो इसका जायका लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि इस बनारसी चाट का स्वाद अब केवल भारत तक नहीं रहा बल्कि लंदन के लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लंदन की गलियों में बनारसी टमाटर चाट धड़ल्ले से बिक रही है और इसे बेचने वाले पंडित जी खुद बनारस का स्वाद गोरे लोगों को परोस रहे हैं.
लंदन की गलियों में परोसा जा रहा बनारसी चाट का स्वाद
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय शख्स लंदन में देसी ठाठ के साथ बनारस की मशहूर टमाटर चाट बेच रहा है. उसका कहना है कि हमारे जैसी चाट पूरे बनारस और यूरोप में कोई नहीं बना सकता. चाट बेचने वाले शख्स को यूजर्स प्यार से पंडित जी कहकर पुकार रहे हैं. पंडित जी का कहना है कि कोई भी बड़े से बड़ा और छोटे से छोटा इंसान अगर बनारस आता है तो वो इस टमाटर चाट का आनंद लेता ही लेता है.
क्यों खास है बनारस की टमाटर चाट
बनारस की टमाटर चाट को खास तरीके से बनाया जाता है. टमाटर को मैश करके इन्हें उबले हुए आलू के साथ मिलाया जाता है और फिर गर्म मसाले डालकर जीरे वाली चटनी और हरी चटनी के साथ परोसा जाता है जिससे इसका फ्लेवर उभरकर आता है. अब लंदन में बिक रही इस टमाटर चाट को देख लोग हैरान भी हैं और बनारसी लोग गर्व भी कर रहे हैं कि उनके बनारस का स्वाद यूरोप तक पहुंच चुका है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
यूजर्स बोले, टमाटर चाट का असली स्वाद बनारस में ही आता है
वीडियो को Manek Chowk नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…टमाटर चाट केवल बनारस के पानी में ही अच्छी लगती है. एक और यूजर ने लिखा…पंडित जी ने हमारे बनारस का नाम मशहूर कर दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पंडित जी, टमाटर चाट केवल बनारस में ही अच्छी मिलती है और कहीं नहीं.
यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल
