Headlines

‘जेलर 2’ का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई


‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है और रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. मंगलवार को भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म धमाकेदार कमा रही है. आइए जानते हैं मंगलवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को रात साढ़े 8 बजे तक 5.76 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 9,228 शोज मिले और 16.5 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. 

  • फिल्म के तमिल वर्जन ने 3.45 करोड़ कमाए. 20 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली और 3,901 शोज मिले.
  • वहीं तेलुगू भाषा में फिल्म ने 1.32 करोड़ कमाए. 20.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली और 1,632 शोज मिले.
  • हिंदी भाषा ने 1.01 करोड़ कमाए. फिल्म को 11 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली और 3,695 शोज मिले.

इसी के साथ फिल्म ने टोटल 413.91 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म के तमिल वर्जन ने 288.38 करोड़ कमाए. तेलुगू वर्जन ने 78.57 करोड़, हिंदी वर्जन ने 40.96 करोड़ और कन्नड़ वर्जन ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 733.35 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 255.50 करोड़ की कमाई.

फिल्म की हर तरफ चर्चा हो रही है. फैंस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. रजनीकांत का औरा छा गया है. फिल्म को नेलसन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं. उनके अलावा फिल्म में विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल, ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स दिखे हैं. फिल्म के पहले पार्ट को भी फैंस खूब सराहा था. अब दूसरा पार्ट धमाका कर रहा है. ये रजनीकांत की पहली 700 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है.

‘जेलर 2’ का डे वाइज कलेक्शन 

बता दें कि फिल्म ने 59.70 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 37.10 करोड़, तीसरे दिन 47.25 करोड़, चौथे दिन 55.85 करोड़, पांचवें दिन 42.35 करोड़, छठे दिन 46.80 करोड़, सातवें दिन 28.15 करोड़ और आठवें दिन 17.15 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ कमाए. फिल्म ने नौवें दिन 14.50 करोड़ कमाए. दसवें दिन 24.15 करोड़ और 11वें दिन 25.70 करोड़ और 12वें दिन 9.45 करोड़ की कमाई की.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *