Headlines

विशाखापट्टनम: HPCL तेल रिफाइनरी में विस्फोट, उठी लपटें, घने धुएं की गिरफ्त में पूरा इलाका


आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की HPCL रिफाइनरी में देर रात भीषण आग लग गई.  आग की ऊंची लपटें उठने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इससे जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं. जिसमें आग की लपटे और काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है. फिलहाल ये हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. न ही किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी किया गया है. 

इधर, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक ट्रायल रन के गड़बड़ हो जाने के बाद आग लग गई. इसमें बायप्रोडक्ट के तौर पर सल्फर रह गया था. 

यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है, अपडेट जारी है…

कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.

Contact: K.sehore@gmail.com
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

Read More



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *