Headlines

छठ का जज्बा…टिकट नहीं मिला तो ऑटोरिक्शा से 1200 किमी के सफर पर निकला शख्स


लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ को लेकर बिहार-यूपी के लोगों की दीवानगी और भावनाएं किसी से छिपी नहीं हैं. साल भर परदेस में हाड़-तोड़ मेहनत करने वाले लोग छठ पूजा पर हर हाल में अपने घर-आंगन पहुंचना चाहते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों छठ की इसी अटूट आस्था और जज्बे का एक हैरान कर देने वाला और दिल को छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दिल्ली में नौकरी करने वाले बिहार के तीन युवाओं को जब त्योहार पर घर जाने के लिए ट्रेन की टिकट नहीं मिली, तो उन्होंने हार मानने के बजाय ऐसा कदम उठाया जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था.

ऑटो में रखा बोरिया-बिस्तर, दिल्ली से बिहार का तय किया 1000 KM का सफर

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन बिहारी युवक अपने तिपहिया ऑटो रिक्शा के साथ एक पेट्रोल पंप पर आराम करने के लिए रुके हुए हैं. उन्होंने अपने ऑटो की पिछली सीट और हुड पर ही कपड़े, राशन और यात्रा का सारा सामान लाद रखा है.

वीडियो में वे मुस्कुराते हुए बताते हैं कि ट्रेन में लंबी वेटिंग थी और टिकट नहीं मिल पा रहा था, लेकिन छठ पर घर जाना मजबूरी नहीं, दिल का जज्बा था. इसलिए उन्होंने अपने ऑटो को ही सफर का सहारा बनाया और दिल्ली से बिहार के करीब 1000 किलोमीटर से लंबे रास्ते पर निकल पड़े.

‘देखते हैं कितने दिन लगते हैं reach करने में…’ दोस्तों का हौसला पस्त नहीं हुआ

पेट्रोल पंप पर रेस्ट के दौरान तीनों दोस्त बड़े ही कूल और बेफिक्र अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं, *”टिकट तो नहीं मिला, पर छठ में घर तो जाना ही था… अब ऑटो से ही जा रहे हैं. देखते हैं बिहार पहुंचने में कितने दिन लगते हैं.”

सड़क पर ऑटो से सैकड़ों किलोमीटर की थकाऊ यात्रा के बावजूद उनके चेहरे पर न तो कोई शिकन है और न ही थकान. बस आंखों में अपने गांव-घर पहुंचने और छठ मैया के पर्व में शामिल होने की खुशी साफ दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर मिली जमकर तारीफ: ‘ये सिर्फ बिहारियों का जिगरा कर सकता है’

यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है. नेटिजन्स इन तीनों दोस्तों के जुनून, सादगी और छठ पर्व के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा को देखकर दंग रह गए हैं:

एक यूजर ने लिखा… “छठ महापर्व की यही तो खूबसूरती है! इसके आगे दूरी, परेशानी और टिकट का न मिलना… सब फीका पड़ जाता है.”

एक और यूजर ने लिखा… “ऑटो से दिल्ली से बिहार! भाई लोग आपके इस जज्बे और हिम्मत को सलाम है, आपकी यात्रा मंगलमय हो.”

तो वहीं एक और यूजर ने लिखा… “प्रशासन और रेलवे को देखना चाहिए कि छठ पर लोगों को कितनी किल्लत होती है, लेकिन इन भाइयों के जिगरे का कोई जवाब नहीं!”

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *