कहते हैं कि इंसान और जानवरों के बीच अगर सच्चा प्यार हो जाए, तो वह दुनिया के हर रिश्ते से खूबसूरत बन जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही दिल को छू लेने वाला और आपकी आंखों में नमी ला देने वाला बेहद प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स अपनी बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों से गुजर रहा है, लेकिन उसकी बाइक की पिछली सीट पर कोई इंसान नहीं, बल्कि डायपर पहने एक नन्हा बंदर पूरे हक से बैठा हुआ है.
यह नन्हा बंदर बिना किसी डर के, प्यार से अपने मालिक की कमर को दोनों हाथों से जकड़े हुए हवा से बातें कर रहा है.
तूफान में बिछड़ गई थी मां, तो इस ‘देवदूत’ ने बना लिया अपना बच्चा
सोशल मीडिया पर मनीष कुमार नामक यूजर ने इस खूबसूरत जोड़ी का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
वीडियो में जब मनीष बाइक सवार शख्स (जिसका नाम नकुल है) से उसके इस अनोखे साथी के बारे में पूछते हैं, तो नकुल मुस्कुराते हुए अपने इस नन्हे साथी का नाम ‘बजरंगी’ बताते हैं. नकुल ने बताया कि करीब एक-दो साल पहले आए एक भयानक तूफान में इस मासूम बंदर की मां की मौत हो गई थी और यह अनाथ हो गया था. उस मुश्किल वक्त में नकुल ने इसे अपने पास रख लिया, पाल-पोसकर बड़ा किया और तब से दोनों एक-दूसरे का साया बने हुए हैं.
“कोई जबरदस्ती नहीं, ये तो बस मेरी छाती से चिपककर ही रहना चाहता है!”
नकुल ने आगे बताया कि उन्होंने कभी बजरंगी को बांधकर या जबरदस्ती अपने पास नहीं रखा.
“यह मेरी कमर से चिपककर ही रहना पसंद करता है. मैंने इसे कई बार आजाद करने की कोशिश की, लेकिन यह मुझे छोड़कर जाता ही नहीं. इसे मेरी ही साइड में रहना पसंद है.”
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बजरंगी ने नकुल को इतनी मजबूती से पकड़ा हुआ है, मानो वह कह रहा हो कि ‘चाहे जो हो जाए, मैं अपने इस दोस्त का हाथ कभी नहीं छोड़ूंगा.’
यह भी पढ़ें: Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो
नेटिजन्स ने बताया ‘इंटरनेट का सबसे खूबसूरत वीडियो’
यह दिल पिघला देने वाला वीडियो सामने आते ही लोगों की ओर से प्यार की बौछार होने लगी है. लोग नकुल के दयालु दिल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं…
“इसे कहते हैं निस्वार्थ प्यार! नकुल भाई ने एक अनाथ बेजुबान को नई जिंदगी दे दी.”
“आज इंटरनेट पर देखा गया यह सबसे सुकून देने वाला और प्यारा वीडियो है.”
“बजरंगी और नकुल की यह जोड़ी हमेशा ऐसे ही सलामत रहे, भगवान इन्हें खुश रखे.”
यह भी पढ़ें: Viral Video: रॉकेट सी टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठा तो यूजर्स बोले- रखवाला उपरवाला
