Headlines

Kal Ka Rashifal 8 November 2026: रूप चतुर्दशी पर आयुष्मान योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, तुला को बड़ा सौदा और धनु को प्रमोशन!


Kal Ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों के लिए रूप चतुर्दशी (छोटी दिवाली) और ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से विशेष फलदायी रहने वाला है. पंचांग के अनुसार कल सुबह 11:28 बजे तक कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिसके बाद अमावस्या तिथि का आरंभ होगा. वहीं पूरे दिन और रात स्वाति नक्षत्र प्रभावी रहेगा.

चंद्रमा पूरे दिन और रात शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में संचरण करेंगे. ग्रहों के शुभ संयोगों की बात करें तो कल आयुष्मान योग, बुधादित्य योग, वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग का विशेष प्रभाव बना रहेगा.

आइए जानते हैं पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान (जयपुर-जोधपुर) के विख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डा. अनीष व्यास से 8 नवंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग और 12 राशियों का  भविष्यफल.

कल का पंचांग (8 नवंबर 2026, रविवार, रूप चतुर्दशी)

  • तिथि: कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी (सुबह 11:28 बजे तक), तत्पश्चात अमावस्या
  • नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र (पूरे दिन)
  • चन्द्र राशि: तुला राशि
  • शुभ योग: आयुष्मान योग, बुधादित्य योग, वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग
  • शुभ समय (चौघड़िया मुहूर्त):
  • सुबह 10:15 से दोपहर 12:15 बजे तक (लाभ-अमृत का चौघड़िया)
  • दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक (शुभ का चौघड़िया)
  • राहुकाल (अशुभ समय): दोपहर 04:30 से शाम 06:00 बजे तक
  • दिशाशूल: पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करना शुभ रहेगा.

मेष कल का राशिफल 8 नवंबर 2026

कल का दिन आपका सामान्य रहने वाला है. स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा. आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं. वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें. मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. परिवार में कल आपसे किसी का विवाद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें.

वृषभ कल का राशिफल 8 नवंबर 2026

कल का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा. आपका मन अशांत रहेगा और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है. परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. पत्नी से मतभेद होने की आशंका है.

मिथुन कल का राशिफल 8 नवंबर 2026

कल आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. कोई रुका हुआ पुराना काम कल पूरा होगा. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कोई नया कार्य कल आप शुरू कर सकते हैं. परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

कर्क कल का राशिफल 8 नवंबर 2026

कल आपका दिन अच्छा रहने वाला है. जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, कल आपको उसमें सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़ी साझेदारी की शुरुआत कर सकते हैं. आय के नए स्रोत बनेंगे. परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है और पारिवारिक मतभेद दूर होंगे. मन आनंद से भरा रहेगा.

सिंह कल का राशिफल 8 नवंबर 2026

कल का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा. यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो कल आपको सफलता प्राप्त होगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे और आपसी मतभेद दूर होंगे. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता आपके पक्ष में हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कोई नया काम शुरू कर सकते हैं और नया वाहन आदि खरीद सकते हैं.

कन्या कल का राशिफल 8 नवंबर 2026

कल का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. स्वास्थ्य कल आपका बिगड़ सकता है. किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है. विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम कल न उठाएं, नहीं तो नुकसान हो सकता है. परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें, वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूर रहें.

तुला कल का राशिफल 8 नवंबर 2026

कल आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं. परिवार में किसी अपने परिचित को लेकर अप्रिय समाचार मिल सकता है. वाहन आदि के प्रयोग में पूरी सावधानी बरतें. व्यापार-व्यवसाय में कल आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है और आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकता है. परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा तथा पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे.

वृश्चिक कल का राशिफल 8 नवंबर 2026

कल आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा. सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे. आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. किसी नए कार्य का दायित्व कल आपको प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे और मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी.

धनु कल का राशिफल 8 नवंबर 2026

कल का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी. कल किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. कल आप कोई बड़ा फैसला परिवार के हित में ले सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा और नया वाहन आदि खरीद सकते हैं.

मकर कल का राशिफल 8 नवंबर 2026

कल आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा. किसी वाद-विवाद में कल आप फंस सकते हैं और विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी. व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है. नौकरीपेशा जातकों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है. वाहन का उपयोग संभालकर करें.

कुंभ कल का राशिफल 8 नवंबर 2026

कल का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है. कोर्ट-कचहरी आदि के विवाद में फंसने की आशंका है. व्यापार में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है और विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं. कोई बड़ा निवेश कल व्यापार में न करें और स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें. परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं. वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें.

मीन कल का राशिफल 8 नवंबर 2026

कल का दिन आपके लिए अच्छा होगा. आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी. व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा. रिश्तेदारों और मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. कल आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे और आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार समेत शामिल हो सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *