Headlines

कभी चुनावी रैली में तो कभी डिनर कार्यक्रम में… डोनाल्ड ट्रंप पर कब-कब हुए जानलेवा अटैक?


अमेरिका में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऊपर पहले हुए हमलों को याद किया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई बार उनकी हत्या की कोशिश की गई, लेकिन हर बार वे बाल-बाल बचे. इस ताजा घटनाक्रम ने ट्रंप की सुरक्षा से जुड़े पुराने मामलों को फिर चर्चा में ला दिया है.

व्हाइट हाउस डिनर में मचा हड़कंप
शनिवार रात आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलियों की आवाज गूंजी, जिससे अफरा-तफरी मच गई. ट्रंप ने बताया कि उन्हें, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. इस घटना के बावजूद ट्रंप ने कहा कि वहां मौजूद लोगों में एकजुटता और समर्थन की भावना देखने को मिली.

2024: पेंसिल्वेनिया रैली में चली गोलियां
जुलाई 2024 में बटलर, पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान एक हमलावर ने ट्रंप पर कई गोलियां चलाईं. इनमें से एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई. मौके पर मौजूद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने तुरंत ट्रंप को ढाल बनाकर सुरक्षित किया.

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के डिनर प्रोग्राम में शूटिंग पर भारत की पहली प्रतिक्रिया, PM मोदी बोले- लोकतंत्र में हिंसा….
यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में फायरिंग का ईरान वॉर से कोई लिंक? डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये जवाब

2024: फ्लोरिडा में दूसरी बड़ी साजिश
सितंबर 2024 में पाम बीच, फ्लोरिडा स्थित Mar-a-Lago के पास एक सशस्त्र संदिग्ध पकड़ा गया. इस दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने फायरिंग की, लेकिन ट्रंप को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित निकाल लिया गया.

2016: लास वेगास रैली में हथियार छीनने की कोशिश
जून 2016 में लास वेगास में एक व्यक्ति माइकल स्टीवन सैंडफोर्ड ने पुलिस अधिकारी की बंदूक छीनकर ट्रंप पर हमला करने की कोशिश की. हालांकि उसे तुरंत काबू कर लिया गया और बाद में दोषी ठहराया गया.

2017: फोर्कलिफ्ट से टक्कर मारने की साजिश
सितंबर 2017 में ग्रेगरी ली लेइनगैंग ने नॉर्थ डकोटा में एक फोर्कलिफ्ट चुराकर ट्रंप के काफिले को टक्कर मारने की योजना बनाई. लेकिन वाहन बीच रास्ते में फंस गया और आरोपी को पहले ही रोक लिया गया.

लगातार खतरे के बीच सियासी संदेश
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ‘देश पर हमला करने की कोशिश’ हुई है. उन्होंने मीडिया का धन्यवाद भी किया और कहा कि कवरेज जिम्मेदारी के साथ की गई. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *