Headlines

जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’, क्या तोड़ पाएगी ‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड?


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. 19 मार्च को आई ये फिल्म अब भी थिएटर्स में लगी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पार्ट 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुआ था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ. अब ‘धुरंधर’ जापान में तहलका मचाने के लिए तैयार है. 

10 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
‘धुरंधर: पार्ट 1’ अब जापान में रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म 10 जुलाई, 2026 को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जियो स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘धुरंधर’ का जापानी पोस्टर शेयर किया है. इसके साथ मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान भी किया. उन्होंने लिखा, ‘अब वक्त आ गया है कि जापान भी ‘धुरंधर’ की दमदार एनर्जी महसूस करे! ये फिल्म 10 जुलाई 2026 को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’

ये भी पढ़ें:- ‘500 लीटर पेट्रोल से हुआ था असली ब्लास्ट’, ‘धुरंधर 2’ के क्लाइमेक्स में दिखाया धमाका असली था, विशाल त्यागी का खुलासा

क्या ‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘धुरंधर’?
भारत की कई ऐसी फिल्में हैं, जो जापान में बेहतरीन कलेक्शन कर चुकी हैं. अब देखना ये होगा कि भारत की तरह जापान में भी क्या ‘धुरंधर’ नया रिकॉर्ड कायम कर पाएगी. पहले बात करते हैं राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की, जो जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है और अभी तक जापान में ‘आरआरआर’ की कमाई का रिकॉर्ड कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पाई है. फिल्म ने 2.42 बिलियन येन यानी 136 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, ‘दंगल’ ने भले भी चीन में ताबड़तोड़ कमाई की, लेकिन जापान में भी फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा. फिल्म ने 12.40 मिलियन येन यानी लगभग 73.48 लाख रुपये की कमाई की.

‘लापता लेडीज’ ने भी किया अच्छा प्रदर्शन
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को भी जापान में रिलीज किया गया था और फिल्म 1.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी. आमिर खान और किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ और प्रभास की ‘सालार’ ने भी जापान में अच्छी कमाई की थी. छोटे बजट में बनी ‘लापजा लेडीज’ ने जापान में 2.75 करोड़ की कमाई की थी, जबकि प्रभास की ‘सालार’ ने 95 लाख रुपए से अधिक की कमाई की थी. अब देखना होगा कि ‘धुंरधर’ जापान में कितना कलेक्शन करती है.

ये भी पढ़ें:- Dhurandhar 2 BO Day 41: ‘भूत बंगला’ के आगे ‘धुरंधर 2’ ने छठे मंगलवार भी मचाया धमाल, कमा डाले इतने करोड़, क्या बन पाएगी 12सौ करोड़ी?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *